फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Chief Navjot Sidhu Advisor Malvinder Malli Resigns

पंजाब: प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के विवादित सलाहकार मालविंदर माली ने दिया इस्तीफा

Fri, 27 Aug 2021 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 12:05 PM IST
सार

मालविंदर माली पद संभालने के बाद से कैप्टन और गांधी परिवार पर विवादित टिप्पणियों से चर्चा में बने हुए थे। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की एक विवादित फोटो पोस्ट करने और कश्मीर पर टिप्पणी करने के बाद से वे पक्ष-विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। 

विज्ञापन
Punjab Congress Chief Navjot Sidhu Advisor Malvinder Malli Resigns
मालविंदर माली। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत के कड़े निर्देश के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सलाहकार मालविंदर सिंह माली को राजनीतिक सलाहकार के पद से हटा दिया है लेकिन साथ ही पार्टी हाईकमान को चेताया है कि मुझको फैसले लेने का अधिकार दें। माली ने पद छोड़ने के बाद कहा कि अगर उनको कोई जानी नुकसान होता है तो इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई लोग जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


मालविंदर सिंह माली ने कहा है कि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को सलाह देने को लेकर दी गई सहमति शुक्रवार को वापस ले ली है। उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा- पंजाब, पंजाबी समुदाय और सिख विरोधी ताकतों द्वारा पंजाब मॉडल, पंजाब के मुद्दे पर उनके हल के लिए लंबे समय से चल रहे शांतिपूर्ण किसान आंदोलन से संदर्भ में उतर रही पारदर्शी व जवाबदेही की सियासत, संवाद को धराशायी करने और इसके पक्ष में हाथ बांधकर लड़ने के दबाव को नकारते हुए मैं नवजोत सिंह सिद्धू को सलाह देने की दी गई सहमति को वापस लेने का नम्रतापूर्वक एलान करता हूं।
विज्ञापन


इसके साथ ही, माली ने अपनी जान को खतरे की आशंका भी जताई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में ही लिखा है कि मेरे विचारों के बारे में जो सनकी प्रचार सियासतदानों ने किया है, इस प्रसंग में मेरा कोई जानी नुकसान होता है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय इंदर सिंगला, मनीष तिवारी, सुखबीर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा सचिव सुभाष शर्मा और आप नेता राघव चड्ढा व जरनैल सिंह जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार विवादित बयान दे रहे थे माली
माली को सिद्धू ने जब से अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया था, तभी से वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हमलावर थे। उन्होंने फेसबुक पर कश्मीर को लेकर विवादित पोस्ट डाली। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संबंध में विवादित पोस्ट लिखते हुए उनकी तस्वीर के साथ हथियार और नरमुंड लगाया था।    




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed