{"_id":"647ed60f352fd4fb780ff935","slug":"punjab-cm-writes-to-centre-seeking-allocation-of-additional-1000-mw-electricity-for-paddy-season-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paddy Season: पंजाब ने मांगी 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, सीएम भगवंत मान ने केंद्र को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paddy Season: पंजाब ने मांगी 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, सीएम भगवंत मान ने केंद्र को लिखा पत्र
Tue, 06 Jun 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:27 PM IST
सार
पंजाब में धान का सीजन 10 जून, 2023 से शुरू होगा। अपने पत्र में सीएम मान ने लिखा है कि इस अवधि के दौरान राज्य को 24 घंटे बिजली की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से आगामी धान सीजन के लिए 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि पंजाब की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 6500 मेगावाट है, जबकि धान के सीजन के समय पर यह मांग 15500 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की है कि 15500 मेगावाट की बढ़ रही जरूरत को पूरा करने के लिए 15 जून से 10 अक्तूबर तक 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, केंद्रीय पूल के उत्पादन स्टेशनों से पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लिखा कि पीएसपीसीएल लगातार ‘पुष्प पोर्टल’ (हाई प्राइस डे अहेड मार्केट एंड सरप्लस पावर पोर्टल) पर बिजली की उपलब्धता पर नजर रख रहा है। पता लगा है कि फिलहाल इस पोर्टल पर बिजली की उपलब्धता अनिश्चित है और यहां केवल थोड़ी अवधि के लिए या रोजाना के आधार पर ही बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चूंकि पावर एक्सचेंज के साझा लेनदेन की श्रेणी में सामूहिक रूप से बिजली की मांग को पूरा नहीं किया जा सकता और राज्य को 15 जून से 15 अक्तूबर तक की अवधि के लिए रोजाना 24 घंटे 1000 मेगावाट बिजली की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा हाल ही में पंजाब समेत पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत में कम बरसात की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बिजली की जरूरत और अधिक बढ़ जाती है। खाद्य सुरक्षा संबंधी राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए धान की फसल को सुचारु और बिना किसी रुकावट के उत्पादन सुनिश्चित करने की जरूरत है।