फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab cm prakash singh badal statement on aap minister sandeep kumar sex scandal

'आप' मंत्री के सेक्स स्कैंडल पर सामने आया CM का बड़ा बयान

Thu, 01 Sep 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 01 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
punjab cm prakash singh badal statement on aap minister sandeep kumar sex scandal
CM Badal at Barnala - फोटो : amar ujala
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक कैबिनेट मंत्री की अश्लील सीडी सामने आने पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि किरदार के सच्चे होने का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता विचारधारा एवं नैतिकता से खाली हैं और वे लोगों को गुमराह करने के लिए हमेशा झूठ का सहारा लेते हैं। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में हर फ्रंट पर असफल रही है।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि सूबे के बकाया मामलों के हल के लिए शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क में है और इनके हल के लिए यत्नशील है।

आदमपुर हलके में संगत दर्शन के दौरान बादल ने कहा कि समय की कांग्रेसी सरकारों की ओर से पंजाब से संबधित अधिकृत मांगों जैसे राज्य की राजधानी चंडीगढ़ को देना, पानियों के अधिकार एवं पंजाबी भाषी इलाकों को अपेक्षित कर राज्य के साथ भेदभाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पंजाब की राजधानी के अपने वायदे से मुकर गई

punjab cm prakash singh badal statement on aap minister sandeep kumar sex scandal
रैली को संबोधित करते सीएम बादल - फोटो : Amar ujala
बादल ने कहा कि केवल पंजाब ही देश का एक ऐसा राज्य है, जिसको उसकी राजधानी से वंचित रखा गया है। इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह बात सबके सामने है कि कांग्रेस सरकार की ओर से चंडीगढ़ पंजाब को सौंपने की घोषणा की गई थी, लेकिन अचानक वह इस वादे से मुकर गई जो पंजाब के लोगों से धोखा था।

गांव ब्यास में लोगों को संबोधित करते बादल ने इस क्षेत्र के प्रवासी भारतीयों की ओर से विदेशों में कमाई कर राज्य की आर्थिकता में दिए गए योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य तौर पर विधायक पवन कुमार टीनू, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष सचिव कुमार अमित, डीआईजी राजिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव और जिला पुलिस अध्यक्ष हरमोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed