फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab cm prakash singh badal and bihar cm nitish kumar joined a programme

एक मंच पर साथ दिखे दो राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्देश्य बेहद खास

Thu, 22 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
punjab cm prakash singh badal and bihar cm nitish kumar joined a programme
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
एक मंच पर दो राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ नजर आए तो राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा रही। इसके पीछे बेहद खास उद्देश्य बताया जा रहा है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित होने वाले समागमों की श्रृंखला के तहत पटना पहुंचे। यहां वे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ एक मंच पर नजर आए।
विज्ञापन


यहां बादल ने विश्व भर से पहुंची सिख हस्तियों की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया और देश में जातिवाद, असमानता और कई अन्य सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताते हुए ऐसी बुराइयों की समाप्ति के लिए सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह के दिखाए गए समानता, मानवता और धर्म निरपेक्षता के मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के दिखाए मार्ग पर चलें

punjab cm prakash singh badal and bihar cm nitish kumar joined a programme
पटना साहिब में मत्था टेकते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन की सफल शुरुआत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए बादल ने कहा कि ऐसे उद्यम देश में अमन-शांति, सांप्रदायिक सद्भावना तथा एकता की गांठों को और मजबूत करते हैं।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के बेमिसाल योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आबादी का दो प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद पंजाब में स्वतंत्रता संग्राम में 80 प्रतिशत कुर्बानियां दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग एवं सरकार इस पवित्र एवं ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली समझते हैं। इस नेक कार्य के लिए वह हर प्रकार का योगदान डालेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व को विश्वभर में धार्मिक उत्साह, श्रद्धा एवं समर्पण भावना से मनाया जाएगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पंजाब में होने वाले समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की तरफ से नीतीश कुमार को पटना साहिब में निर्माणाधीन श्री गुरु गोबिंद सिंह भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed