फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Prakash Singh Badal about Chandigarh

चंडीगढ़ को लेकर मुख्यमंत्री बादल की दो टूक

Mon, 17 Nov 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Nov 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Prakash Singh Badal about Chandigarh

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि चंडीगढ़, पंजाब का था और पंजाब का ही हिस्सा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ देकर राज्य केसाथ न्याय करें। बादल तरनतारन में चीफ खालसा दीवान की ओर से आयोजित 65 वीं विश्व सिख शैक्षणिक कांफ्रेंस पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा पंजाब से अन्याय किया। आजादी से लेकर हर अवसरों पर पंजाबियों के योगदान को नजरंदाज किया। आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले 80 प्रतिशत पंजाबी थे। बाद में किसानों ने अन्न भंडार में योगदान दिया।
विज्ञापन


शिअद ने हमेशा पंजाब के हितों की लड़ाई लड़ी है, भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा का गठजोड़ देश के हित में है। दोनों साझीदारों में कोई मनमुटाव नहीं है। राज्य के विकास, अमन और भाईचारक सांझ के लिए यह गठजोड़ जरूरी है और कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 13 लोगों का किया सम्मान

Punjab CM Prakash Singh Badal about Chandigarh

कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि आज गुणात्मक शिक्षा के प्रसार की जरूरत है। ताकि नौजवान अपने पैरों पर खड़े हो सकें। राज्य सरकार ने बेरोजगारी खत्म करने को स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले हैं।

बीते वर्षों में दस नए विश्वविद्यालय और 17 कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि 112 वर्ष पुरानी संस्था चीफ खालसा दीवान शिक्षा, धर्म और सामाजिक क्षेत्रों में अहम योगदान देती रही है। सीएम ने 13 शख्सियतों को सम्मानित किया।

जिनमें बाबा इकबाल सिंह बड़ू साहिब वाले, भूपिंदर सिंह, रघुबीर सिंह बैंस, एसपीएस ओबेराय, डॉ. रिक्खी ठुकराल, गुरशरन कौर कांदरा, हरजिंदर कौर, डॉ. जगमोहन सिंह वालिया, डॉ. एनएस मल्ली, डॉ. दलजीत सिंह, सुमित सिंह तुल्ली, डॉ. हरशिंदर कौर, डॉ. जसपाल कौर कंग शामिल हैं। इस मौके शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा, सीपीएस हरमीत संधू, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, संस्था के प्रधान चरनजीत सिंह चड्ढा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed