फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi will talk to his brother who announced to contest as an independent

पंजाब: सीएम चन्नी ने बताई भाई के निर्दलीय लड़ने की वजह, कहा- बगावत जैसी बात नहीं, बैठकर मामला सुलझाएंगे

Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने बस्सी पठाना से निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है। सोमवार को सीएम चन्नी ने उनके निर्दलीय लड़ने के पीछे की वजह बताई और कहा कि बैठकर बात करेंगे। इसमें बगावत जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi will talk to his brother who announced to contest as an independent
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाई के चुनाव लड़ने पर कहा कि जब मेरा भाई बस्सी पठाना में एसएमओ था तब विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी के साथ अनबन हो गई थी। जिसके बाद विधायक ने वहां से उनका तबादला करवा दिया था। इस नाराजगी के कारण भाई ने बस्सी पठाना से जीपी के खिलाफ आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनका भाई हमेशा उनके साथ ही रहा है। इस बार एक परिवार एक टिकट के कारण उनके भाई को पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया। साथ ही जीपी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भाई में नाराजगी है। हालांकि वह मेरे भाई हैं, इसलिए बस्सी पठाना से विधायक और भाई को बिठाकर बात की जाएगी, दोनों में संधि कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले को विपक्ष बगावत का तूल दे रहा है, हालांकि इसमें ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


2017 के फंड का हिसाब दे आप
2017 के चुनाव में आप ने पंजाब के विकास के नाम पर एनआरआई से अरबों रुपये लिए थे। उनकी पार्टी सत्ता में तो आई नहीं तो फिर उन्होंने उस पैसे का क्या किया। आखिर वह पैसा कहां हैं। पार्टी को इसका हिसाब देना चाहिए। पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसको लेकर कोई सर्वे नहीं करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान का नहीं, मेरा नाम है सर्वे में
आप के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हो रहे सर्वे पर चन्नी ने तंज कसते हुए कहा कि आप जो सर्वे करा रही है, उस सर्वे में भगवंत मान का नहीं, बल्कि मेरा नाम बतौर मुख्यमंत्री आ रहा है। आप के सर्वे में राज्य की जनता से सीएम के चेहरे को लेकर उनकी पहली पसंद पूछी जा रही है, पहली पसंद के सवाल में भी चरणजीत सिंह चन्नी का नाम आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed