{"_id":"61f8e4585b593c44450dbef1","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-files-nomination-from-sri-chamkaur-sahib-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चरणजीत चन्नी ने श्री चमकौर साहिब से भरा नामांकन, भदौड़ से भी हैं मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चरणजीत चन्नी ने श्री चमकौर साहिब से भरा नामांकन, भदौड़ से भी हैं मैदान में
Tue, 01 Feb 2022 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:12 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार अपनी परंपरागत चमकौर साहिब सीट से साथ भदौड़ सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
श्री चमकौर साहिब से नामांकन दाखिल करते सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आगामी विधानस चुनाव के मंगलवार को श्री चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सोमवार को भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार अपनी परंपरागत चमकौर साहिब सीट से साथ भदौड़ सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। चन्नी के लिए भदौड़ सीट कितनी सुरक्षित रहेगी, इस पर सवालिया निशान है। चार साल से भदौड़ में कांग्रेस की कमान किसी भी नेता के हाथ में नहीं रही है और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में जबरदस्त धड़ेबंदी है।
विज्ञापन
भदौड़ सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट से अकाली दल 1972 से 1985 तक लगातार चार बार और कांग्रेस 1997 से 2007 तक तीन बार चुनाव जीत चुकी है। 2017 में भदौड़ सीट से पीरमल सिंह धौला ने आप उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। उस समय के चुनाव परिणाम की खास बात यह रही कि आप प्रत्याशी के जीतने के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी अकाली दल के बाद तीसरे नंबर पर रहा था।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के मौजूदा चुनाव में अब तक चन्नी ऐसे दूसरे नेता होंगे, जो दो सीटों पर भाग्य आजमा रहे हैं। इससे पहले अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर नार्थ के अलावा अपनी परंपरागत मजीठा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया था। हालांकि बाद में नवजोत सिद्धू की चुनौती स्वीकारते हुए मजीठिया ने मजीठा सीट से अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाया है।