फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi will be star campaigner in Uttarakhand Election

नवजोत सिद्धू को झटका: उत्तराखंड चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने सीएम चन्नी को दी तरजीह

Thu, 03 Feb 2022 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 09:54 AM IST
सार

कांग्रेस की तरफ से पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में सूची में शामिल किया गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi will be star campaigner in Uttarakhand Election
सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में सीएम पद उम्मीदवार के लिए जोर लगा रहे चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू में अब चन्नी का पलड़ा भारी होने लगा है। कांग्रेस की तरफ से मौजूदा सीएम चन्नी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में सूची में शामिल किया गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। उत्तराखंड में प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार कैंपेनर लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।  

विज्ञापन

कांग्रेस लगातार दे रही सिद्धू को झटके

सीएम चन्नी को दो जगह से विधानसभा चुनाव लड़वाने के फैसले के बाद से राजनीतिक हलकों में ये चर्चा तेज हो गई थी कि कांग्रेस चुनाव में चरणजीत चन्नी को अगला सीएम प्रोजेक्ट करेगी। इस पद के लिए सिद्धू लगातार मांग कर रहे हैं। अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम गायब होने को भी सिद्धू के लिए झटका माना जा रहा है। सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद छोड़ने के बाद से सीएम बनना चाह रहे थे। लेकिन कांग्रेस की तरफ से चरणजीत चन्नी को सीएम बनाने के बाद से सिद्धू गाहे बगाहे अपनी मायूसी जाहिर कर देते हैं। हालांकि वे कई बार चन्नी सरकार पर हमलावर भी हो चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें आलाकमान की तरफ से नजरंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

विवादों में घिर रहे सिद्धू 

नवजोत सिद्धू पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में घिर रहे हैं। 1988 में पटियाला रोडरेज में गैर इरादतन हत्या के मामले में उनके खिलाफ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वहीं कुछ दिन पहले उनकी एनआरआई बहन सुमन तूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू पर उनकी मां की देखभाल न करने का आरोप लगाया था। हालांकि सिद्धू ने इस विवाद पर कहा था कि घटिया राजनीति के लिए वे अपनी मां को कब्र से निकालकर नहीं लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed