फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi speaks about ED Raid on his relative places

रिश्तेदारों पर ईडी की रेड: भड़के चन्नी बोले-पीएम की असफल रैली के कारण रची साजिश, मैं झुकूंगा नहीं 

Thu, 20 Jan 2022 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 09:56 AM IST
सार

सीएम चन्नी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी की सेहत के लिए अरदास भी की। इस मुद्दे को लेकर पहले पंजाब को बदनाम किया गया फिर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi speaks about ED Raid on his relative places
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अवैध रेत खनन के मामले में करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है। चन्नी ने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे केंद्र सरकार की बड़ी साजिश है, जिसमें उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली अगर सफल नहीं हो सकी तो इसमें मेरा क्या कसूर है? मैं अगर उस समय अपने लोगों और किसानों पर गोलियां चलवा देता तो केंद्र के लिए अच्छा बन जाता, लेकिन मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हुआ, जिसके बदले की भावना से मेरे खिलाफ अब यह कार्रवाई शुरू की गई है। अब लोग मेरे साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली बार-बार चढ़कर आई है, लेकिन पंजाब हमेशा डटकर मुकाबला करता रहा है । बंगाल हो या पंजाब, ये सूबे हमेशा क्रांतिकारी रहे हैं। चुनाव के समय केंद्र सरकार ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सके तो यह साजिश रची 

चन्नी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी की सेहत के लिए अरदास भी की। इस मुद्दे को लेकर पहले पंजाब को बदनाम किया गया फिर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की गई। जब नहीं लगा सके तो बड़ी साजिश रचकर मुझे फंसाने की चाल चली गई है। एफआईआर में उनके भांजे का नाम ही नहीं है। दोस्त का नाम जोड़कर केस बनाया गया और इसी आधार पर मुझे फंसाने की साजिश रची गई है।

विज्ञापन

पीएम दौरे का बदला लिया जा रहा 

सीएम ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके भांजे से पूछताछ के दौरान कहा गया कि पीएम के दौरे की बात याद रखी जाए। प्रत्याशियों को पर्चे भी भरने नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस काम के लिए सुबह छह बजे तक कोर्ट खुली रखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे मंत्रियों को भी धमकियां मिल रहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंत्रियों को भी धमकियां मिल रही हैं। इसे देखते हुए हम चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं कि केंद्र सरकार की ऐसी साजिशों को रोका जाए। 

कैप्टन नहीं जो दबाव में भाजपा की गोद में बैठ जाएं: कांग्रेस

वहीं कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी पर ईडी की कार्रवाई पर कहा कि सीएम चन्नी झुकेंगे नहीं, वो कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं हैं जो दबाव में आकर भाजपा की गोद में बैठ जाएं। प्रभारी ने कहा कि राजनीतिक तौर पर सीएम चन्नी को दबाने की कोशिश चल रही है उनको खत्म करने की कोशिश हो रही है। ये भाजपा की भूल है। चन्नी खत्म तो क्या झुकेंगे भी नहीं। पंजाब में सीएम उम्मीदवार के चेहरे पर प्रभारी ने साफ किया कि सीएम चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ भी हमारे चेहरे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed