पंजाब: सीएम चरणजीत चन्नी ने गिनवाई अपनी उपलब्धियां, कहा-111 दिन में अच्छा काम किया
सीएम चन्नी ने कहा कि चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें जो कम समय (111 दिनों का) मिला, उन्होंने सभी के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना हमेशा उनके एजेंडे में शीर्ष पर रहा है क्योंकि किसी भी समाज के विकास के लिए उनका सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। चन्नी ने कहा कि चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें जो कम समय (111 दिनों का) मिला, उन्होंने सभी के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
सीएम चन्नी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना किसी भी समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और यह हमेशा मेरे एजेंडे में सबसे ऊपर रहा है। कोई भी समाज महिलाओं को उचित सम्मान दिए बिना समृद्ध नहीं हो सकता है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई पथप्रदर्शक पहल की हैं और मैं हमेशा उनके पक्ष में खड़ा रहा।
I have always stood for equal opportunities and worked for the progress and prosperity of the State and its people. With the little time I had, I did my best for welfare-of-all. With your continuous support, we will soon restore the pristine glory of the State. pic.twitter.com/y8pkQ2SoQJ
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) January 15, 2022
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा समान अवसरों के लिए खड़ा रहा हूं और राज्य और उसके लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए काम किया है। मेरे पास कम समय था। उसमें मैंने सभी के कल्याण के लिए अपनी पूरी कोशिश की। आपके निरंतर समर्थन से, हम जल्द ही राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्हें राज्य के लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है। कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। लोग उनकी सरकार के फैसलों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो कम समय मिला है, उसमें उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि उनकी सरकार के फैसलों से आम लोगों के जीवन में बदलाव आए।