फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED Arrested Punjab CM Charanjit Channi Nephew Bhupinder Singh Honey in Illegal Sand Mining Case News in Hindi

Bhupinder Singh Honey Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम चन्नी का भतीजा भूपिंदर हनी गिरफ्तार, आठ फरवरी तक हिरासत में

Fri, 04 Feb 2022 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 04:31 PM IST
सार

साल 2018 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे, उस समय अवैध खनन का मामला सामने आया था। पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में चालान पेश कर दिया था। हालांकि उसमें भूपिंदर सिंह का नाम नहीं था।  

विज्ञापन
ED Arrested Punjab CM Charanjit Channi Nephew Bhupinder Singh Honey in Illegal Sand Mining Case News in Hindi
ईडी की गिरफ्त में भूपिंदर हनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार के एलान से पहले चन्नी को झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने सीएम चन्नी के भतीजे हनी को आठ फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी की टीम ने आठ घंटे की पूछताछ के बाद गुरुवार रात करीब एक बजे हनी को गिरफ्तार किया था। हनी सीएम चन्नी की साली का बेटा है। 18 जनवरी को उसके घर से करीब 8 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि उसके साथी के घर से दो करोड़ रुपये। हनी की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब कांग्रेस आलाकमान सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान करने की तैयारी में है। चन्नी इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पूछताछ में हनी इन रुपयों के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया था। ईडी अधिकारियों का कहना था कि हनी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए उसे गिरफ्तार करना जरूरी था। शुक्रवार दोपहर हनी का मेडिकल करवाकर उसे अदालत में पेश किया गया। हनी के अधिवक्ता हरप्रीत सिंह ने बताया कि 2018 का जो मामला है, उससे उनके मुवक्किल का कोई लेना-देना नहीं है। ईडी ने अदालत में तर्क दिया कि हनी के खनन मामले में लेनदेन और 8 करोड़ की राशि कहां से आई, इसका पता लगाना जरूरी है। हनी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनी पर कथित अवैध रेत खनन मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधान के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपिंदर सिंह हनी के आवासीय परिसर से कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 21 लाख से अधिक मूल्य का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी जब्त की थी। आठ करोड़ की राशि मोहाली से मिली थी। ईडी ने हनी के होम लैंड सोसाइटी सेक्टर 70 मोहाली स्थित घर से करीब 8 करोड़ रुपये और उसके साथी संदीप के लुधियाना स्थित ठिकाने से 2 करोड़ रुपए बरामद किए थे। पंजाब पुलिस ने साल 2018 में रोपड़ के थाने में अवैध रेत खनन मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 

तीन लोगों से नकदी के स्रोत के बारे में पूछताछ करेगा ईडी
जानकारी के मुताबिक ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भूपिंदर सिंह हनी और उनके दो करीबी सहयोगियों से जब्त की गई नकदी के स्रोत के बारे में पूछताछ करेगा। यह संदेह है कि फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल धन को लूटने और अवैध रेत खनन को अंजाम देने के लिए किया गया। अब तक की गई जांच से पता चलता है कि मुख्यमंत्री चन्नी का भतीजा हनी, उसके साथी कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज कंसलटेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। कथित तौर पर कंपनी की स्थापना अक्टूबर 2018 में हुई थी, जिसके छह माह बाद कुदरतदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

आप और अकाली दल ने किया ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी व अकाली दल ने इसे मुद्दा बना लिया है। आम आदमी पार्टी और अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी भी कर ली है। इसी कारण आम आदमी पार्टी व अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रीन मॉडल टाउन स्थित ईडी ऑफिस पहुंचकर कांग्रेस व पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

ईडी ऑफिस में जालंधर सेंट्रल हलके से प्रत्याशी रमन अरोड़ा व वेस्ट से प्रत्याशी शीतल अंगुराल व अकाली दल के समर्थकों ने जमकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप के इन कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के सामने धरना भी दिया। इस दौरान सेंट्रल हलके से आप के प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने कहा कि रेत खनन पहले से ही कांग्रेस के मंत्रियों के इशारे पर किया जा रहा है। इस मामले में सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे का शामिल होना इस बात की ओर इशारा करता है कि कहीं न कहीं इस मामले में सीएम भी जिम्मेदार हैं। इन सभी कांग्रेसियों ने मिलकर करोड़ों अरबों रुपये के रेत घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो एक मामला पकड़ा गया है, ऐसे कई मामले हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed