फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi nephew Bhupinder Honey to remain in ED custody till 11th February

अवैध रेत खनन मामला: 11 फरवरी तक बढ़ी सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की रिमांड 

Tue, 08 Feb 2022 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी 11 फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेगा। एजेंसी ने उसे अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi nephew Bhupinder Honey to remain in ED custody till 11th February
सीएम चरणजीत चन्नी के साथ भूपिंदर हनी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी 11 फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेगा। अदालत में ईडी ने दावा किया कि भूपेंद्र सिंह हनी ने पूछताछ में माना है कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों के स्थानांतरण करवाकर करोड़ों रुपये की वसूली की है। इसके बारे में गहराई तक जाने की जरूरत है। पूछताछ और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए हनी की रिमांड अवधि बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने अदालत में तर्क दिया कि उसके व उसके सहयोगियों के पास से जब्त की गई करीब दस करोड़ रुपये की धनराशि पंजाब में अवैध रेत खनन व अधिकारियों के तबादलों के जरिए एकत्र की गई थी। किन अधिकारियों ने उसे अपने ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए पैसे दिए थे, ईडी ने इसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी है। ईडी के राडार पर अधिकारी भी आ गए हैं। 

विज्ञापन

तीन फरवरी को जालंधर में गिरफ्तार हुआ था हनी

हनी को केंद्रीय जांच एजेंसी ने 3 फरवरी को जालंधर से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई पंजाब में रेत खनन में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई थी। पूछताछ में उसने कुबूल किया था कि उसने राज्य में अधिकारियों के तबादलों और रेत खनन के बदले 10 करोड़ रुपये नकद लिए थे। यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बयान में किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को हनी और अन्य लोगों के खिलाफ छापे की कार्रवाई की थी और उनके परिसरों से 7.9 करोड़ नगद और हनी से जुड़े संदीप कुमार नामक व्यक्ति के यहां से करीब 2 करोड़ रुपये नगद जब्त किए थे। एजेंसी ने कहा कि ईडी ने छापे के दौरान कुदरतदीप सिंह, भूपिंदर सिंह उर्फ हनी, हनी के पिता संतोख सिंह और संदीप सिंह के बयान रिकॉर्ड किए थे। इससे यह पता चला कि जब्त किए गए 10 करोड़ रुपये भूपिंदर सिंह के थे। इसके अलावा भूपिंदर ने यह भी स्वीकार किया कि जब्त रकम उसे अधिकारियों की तैनाती, तबादले और रेत खनन के बदले में मिली थी।

हनी को कुछ दस्तावेज के साथ निजी तौर पर ईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। रविवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चन्नी को कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था। ईडी के इस खुलासे के बाद विरोधियों के हमले चन्नी पर तेज होने के आसार हैं। पंजाब में भूपिंदर के घर से नकदी की बरामदगी और उसकी गिरफ्तारी चुनावी मुद्दा बन गया है। 

पंजाब के एक नेता का भी नाम शामिल

ईडी के द्वारा रेत खनन के मामले में अब तक हुई जांच में पंजाब के एक बड़े राजनीतिक नेता का नाम भी सामने आया है। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने नाम को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। जबकि विपक्षी दल लगातार अब तक की हुई जांच में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed