फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi made controversial statement about AAP CM Face Bhagwant Mann

बिगड़े बोल: सीएम चरणजीत चन्नी ने साधा निशाना, कहा-भगवंत मान को पढ़ना लिखना नहीं आता, दारू बाज है

Thu, 17 Feb 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 11:21 AM IST
सार

जहां अरविंद केजरीवाल सीएम चरणजीत चन्नी पर हमलावर हैं, वहीं सीएम चन्नी आम आदमी पार्टी पर खूब शब्द बाण छोड़ रहे हैं। इसी दौरान कुछ अमर्यादित टिप्पणियां भी की जा रही हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi made controversial statement about AAP CM Face Bhagwant Mann
चरणजीत चन्नी, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार पूरे जोरों पर हैं। इसी के साथ राजनेताओं के बीच शाब्दिक बाण भी खूब चलने लगे हैं। जहां अरविंद केजरीवाल सीएम चरणजीत चन्नी पर हमलावर हैं, वहीं सीएम चन्नी आम आदमी पार्टी पर खूब शब्द बाण छोड़ रहे हैं। इसी दौरान कुछ अमर्यादित टिप्पणियां भी की जा रही हैं।

विज्ञापन

पंजाब का पानी और चंडीगढ़ हरियाणा को दे देंगे केजरीवाल

सीएम चन्नी ने गुरुहरसहाए विधानसभा हलके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह दिया कि हरियाणा संग पंजाब का पानी, चंडीगढ़ और पंजाबी बोली को लेकर झगड़ा चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा का रहने वाला है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो केजरीवाल पंजाब का पानी व चंडीगढ़ सब कुछ हरियाणा ले जाएगा। चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कागजों पर भगवंत मान के हस्ताक्षर करवा लेगा, क्योंकि मान को पढ़ना-लिखना नहीं आता है, यदि थोड़ा बहुत आता भी है तो दारू में ही गंवा देगा।  

विज्ञापन

झाड़ू खड़ा करना अशुभ, पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे

इससे पहले सीएम चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा था कि झाड़ू खड़ा करना अशुभ माना जाता है, इसलिए पंजाब में झाड़ू खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। भगवंत मान पर तीखे वार करते हुए चन्नी ने कहा था कि वे तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हुजूरी में भी शराब पीकर चले जाते हैं और संसद में भी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर भी जंग

वहीं अरविंद केजरीवाल और सीएम चन्नी के बीच ट्विटर पर भी शाब्दिक जंग भी चल रही है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं अभी धूरी में था। चन्नी साहब, भगवंत मान धूरी से कम से कम 51 हजार वोटों से जीत रहे हैं। इसके जवाब में चन्नी ने कहा- केजरीवाल जी, कम से कम 51 हजार झूठ तो आप बोल ही चुके हो। 2017 की तरह 10 मार्च को आपकी ये बातें भी गलत साबित हो जाएंगी। इसके अलावा चन्नी ने केजरीवाल के पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट अपडेट कर कहा कि मेरा राजनीतिक आकलन है कि अरविंद केजरीवाल जी को सियासी आकलन बंद कर देने चाहिए।



इसके अलावा पीएम की सुरक्षा में चूक पर अरविंद केजरीवाल के हिंदुओं और व्यापारियों में डर की बात पर चन्नी ने कहा कि पंजाब सभी धर्मों और जातियों का है। मेरी सरकार सभी के लिए शांति और सद्भाव के साथ एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण प्रदान करेगी। पंजाबी ऐसी सांप्रदायिक ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। बी-टीम खुल के आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed