फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi attacks Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली सीएम पर भड़के चन्नी: कौन है केजरीवाल, कहां से आया, पंजाब पर कब्जा करना चाहता है

Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में बयानबाजियों का दौर तेज होने लगा है। सीएम चन्नी आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर लगातार शाब्दिक हमले कर रहे हैं। केजरीवाल को काला अंग्रेज कह चुके चन्नी अब उनके बाहरी होने पर बयान दे रहे हैं।    

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi attacks Delhi CM Arvind Kejriwal
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में चन्नी ने कहा कि केजरीवाल कौन हैं, कहां से आए हैं। केजरीवाल हर चीज के बारे में झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से आकर पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। पंजाब में वे जो वादे कर रहे हैं, पहले उन्हें दिल्ली में पूरा करें। 

विज्ञापन

खुद को बताया खिलाड़ी 

इस दौरान अपने बारे में चन्नी ने कहा कि मैं खुद को अपना विरोधी मानता हूं। मैं खिलाड़ी हूं, कप्तान नहीं। मैं खुद को सीएम की रेस में नहीं मानता। राहुल गांधी का फोन आया सीएम बनने के बारे में तो मैं रोने लगा था। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना समय मिला है, वे पंजाब की भलाई के लिए काम करेंगे। जो वादे किए वे पूरे किए। चन्नी ने दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था अच्छी है। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के बारे में चन्नी ने कहा कि सिद्धू उनके बड़े भाई हैं। दोनों पंजाब की भलाई के लिए ही काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

केजरीवाल पर लगाया था गंदी राजनीति का आरोप 

मुख्यमंत्री चन्नी ने शुक्रवार को पठानकोट में कहा था कि केजरीवाल गंदी राजनीति कर रहे हैं। पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए वह अफवाहें फैला रहे हैं। केजरीवाल पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालची हैं। ‘आप’ वाले यह समझ लें कि पंजाबी लोग किसी बाहरी व्यक्ति को राज करने की इजाजत नहीं देंगे। इस तरह गंदी राजनीति कर पंजाब की सत्ता नहीं हथियाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'काला अंग्रेज' पर भिड़ चुके हैं दोनों नेता

इससे पहले मोगा में बुधवार को मुख्यमंत्री चन्नी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को काला अंग्रेज कहा था। इसके बाद केजरीवाल ने चन्नी की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि जब से मैंने एलान किया है पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये दूंगा, तब से चन्नी साहब बहुत गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। मेरे बारे में सस्ते-सस्ते कपड़े पहनने वाला व्यक्ति होने की बात करते हैं। सस्ते कपड़े पहनने में मुझे कोई तकलीफ नहीं। पंजाब में सरकार बनने पर मैं माताओं-बहनों को 1000-1000 रुपये हर माह दूंगा और वो इससे नए-नए सूट खरीदेंगी। इसमें ही मेरी खुशी है। उन्होंने मुझे काला कहा, मेरा रंग काला है, मैं मानता हूं। कार में गांव-गांव घूमता हूं तो मेरा रंग काला हो गया। मैं चन्नी की तरह हेलीकॉप्टर से आसमान में नहीं घूमता। पंजाब में मेरी माताओं को काला बेटा और मेरी बहनों को काला भाई पसंद है। मैं झूठे वादे नहीं करता और यह काला आदमी (केजरीवाल) पंजाब के लोगों के साथ करने वाले हर वादों को पूरा करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed