फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi Assured Compensation for Damaged Cotton Crop to Farmers

पंजाब: कपास को हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब, चन्नी ने दिया आश्वासन-जल्द दिया जाएगा मुआवजा

Sat, 23 Oct 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 05:06 PM IST
सार

पंजाब के मालवा क्षेत्र में फसलों पर गुलाबी सुंडी के हमले के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने बठिंडा और मानसा जिलों में प्रभावित किसानों को मुफ्त कीटनाशक मुहैया करने का फैसला भी किया था। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मालवा के किसानों से गुलाबी सुंडी के प्रकोप के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद यह आदेश जारी किया था। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi Assured Compensation for Damaged Cotton Crop to Farmers
कपास - फोटो : फाइल

विस्तार

दक्षिणी पंजाब की कपास बेल्ट के किसानों को मदद का भरोसा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कपास को हुए नुकसान से प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को 29 अक्तूबर तक हर हाल में मुकम्मल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कपास उत्पादकों को भरोसा दिया कि राज्य सरकार इस नाजुक समय में उनका साथ देने के लिए वचनबद्ध है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कपास उत्पादकों से आह्वान किया कि जिन किसानों की फसल गुलाबी सूंडी के कारण बर्बाद हुई है, वे विरोधी पार्टियों के झूठे प्रचार से गुमराह न हों। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ प्रभावित गांवों नसीबपुरा और कटार सिंह वाला में गया था ताकि इस कठिन समय में संकट से घिरे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - टि्वटर वार: अमरिंदर की दो टूक-मैंने ही 16 साल आरूसा का वीजा प्रायोजित किया, रंधावा को दी बड़ी चुनौती 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वित्त कमिश्नर (राजस्व) वीके जंजूआ ने मुख्यमंत्री को बताया कि कपास की फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है और प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच जिलों, जहां संबंधित डिप्टी कमिश्नरों की तरफ से कपास को हुए नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, से प्राथमिक रिपोर्ट और अनुमान प्राप्त करने के बाद असली नुक्सान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गिरदावरी रिपोर्टों को तस्दीक करने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को विशेष और सख्त हिदायतें जारी की गई हैं और क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों की तरफ से सत्यापन के बाद संबंधित डिप्टी कमिश्नरों के सर्टिफिकेट के अंतर्गत निर्धारित परफोर्मा में रिपोर्ट सरकार को भेजी जानी हैं।

इन पांच जिलों में कपास को हुआ नुकसान
मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और संगरूर जिलों से प्राथमिक रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं। सभी रिपोर्टें प्राप्त करने के बाद इन्हें मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली राज्य कार्यकारी समिति के समक्ष मुआवजे के लिए रखा जाएगा और निर्धारित नियमों के मुताबिक पीड़ित किसानों को मुआवजा जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed