फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amrinder Singh Wrote Letter to PM Modi

कैप्टन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- टिड्डी के हमले से काफी नुकसान हुआ, पाक सरकार से करें बात

Wed, 29 Jan 2020 11:36 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Jan 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amrinder Singh Wrote Letter to PM Modi
कैप्टन अमरिंदर सिंह
राजस्थान से सटे दक्षिणी पंजाब के कुछ हिस्सों में फसलों पर टिड्डी दल के हमले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने आग्रह किया कि वे केंद्रीय विदेश मंत्रालय और इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को तुरंत यह मसला पाकिस्तान की सरकार के साथ उठाने को कहें, क्योंकि टिड्डी दल पाकिस्तान की तरफ से आ रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में, कैप्टन ने कहा कि हाल ही में राजस्थान में फसलों पर टिड्डियों के झुंड का लगातार हमला हुआ है। काफी बड़ी संख्या में यह कीट साथ लगते दक्षिणी पंजाब में भी घुस गए हैं। उन्होंने लिखा- हालांकि राजस्थान ने टिड्डी दल के हमले पर नियंत्रण पाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं, फिर भी नियंत्रण का सबसे अच्छा तरीका इनके प्रजनन पर अंकुश लगाना है, जो संयोग से पाकिस्तान के निकटवर्ती रेगिस्तानी क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने, इस प्रकार सीधे पाकिस्तान सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाने और इन टिड्डियों के प्रजनन क्षेत्रों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए अनिवार्य किया गया है, को यह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान में प्रभावी कदम उठाने को कहा जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये खतरनाक झुंडों में विकसित न हों, जो फसलों के लिए कहर पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि टिड्डी दल पर नियंत्रण पाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय टिड्डी नियंत्रण मैकेनिजम बनाया जाना चाहिए, जो आधुनिक तकनीक, हेलिकाप्टरों और ड्रोनों से कीटनाशकों का छिड़काव करते हुए इन कीटों को फैलने पर नियंत्रण बनाए। मुख्यमंत्री ने यह सुझाव भी दिया कि कृषि मंत्रालय को एफएओ के साथ समन्वय स्थापित यह यकीनी बनाना चाहिए कि टिड्डियों के प्रजनन क्षेत्रों को नियंत्रण में रखा जाए। कैप्टन ने चेतावनी दी कि इन कीटों पर नियंत्रण में बरती जाने वाली ढिलाई भारत में कृषि उत्पादन, खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed