{"_id":"597613144f1c1bfb1c8b4652","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-mother-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता का देहांत, सरकार के सारे कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता का देहांत, सरकार के सारे कार्यक्रम रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अपने माता के साथ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मां मोहिंदर कौर का सोमवार शाम अपने आवास स्थान मोती महल में निधन हो गया। शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर मोहिंदर कौर ने अंतिम सांसें लीं। वह साढ़े 95 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
मोहिंदर कौर का जन्म 14 सितंबर 1922 को हुआ था। वह पटियाला के महाराजा स्वर्गीय यादविंदरा सिंह की पत्नी थी। उम्र के तकाजे के कारण मोहिंदर कौर पिछले कई महीनों से लगातार बीमार चली आ रही थी। इसी साल मार्च महीने में उन्हें तबीयत खराब हो जाने के बाद स्थानीय कोलंबिया एशिया अस्पताल दाखिल कराया गया था।
बाद में वह पीजीआई चंडीगढ़ में भी कई दिन दाखिल रहीं। बीमार रहने के कारण वह लगातार बिस्तर पर ही थीं। कैप्टन के ओएसडी एमपी सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ज्यादा उम्र के कारण मोहिंदर कौर पिछले कुछ समय से काफी बीमार थी। सोमवार शाम उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
उधर, मोहिंदर कौर के निधन के बाद मंगलवार को होने वाले सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। मंगलवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक भी थी जिसे रद्द करने का फैसला लिया गया है।