फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HERC Chairman appointment process begins Haryana Committee under retired Justice HS Bhalla

एचईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू: सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला की अध्यक्षता में समिति गठित

Mon, 24 Aug 2026 11:40 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 11:40 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्य सचिव और केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष समिति के सदस्य होंगे। समिति को चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व्यक्ति के नाम की सिफारिश करने की जिम्मेदारी दी गई है।
 

विज्ञापन
HERC Chairman appointment process begins Haryana Committee under retired Justice HS Bhalla
एचएस भल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऊर्जा विभाग ने अधिसूचना जारी कर चेयरमैन के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति चेयरमैन पद के लिए नामों पर विचार कर सरकार को सिफारिश देगी।
विज्ञापन


सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला को समिति का अध्यक्ष बनाया है। हरियाणा के मुख्य सचिव और केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष समिति के सदस्य होंगे। समिति को चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व्यक्ति के नाम की सिफारिश करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


यह समिति बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 85 की उपधारा (1) के तहत बनाई गई है। इस प्रावधान के तहत राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति का गठन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के कामकाज के लिए जरूरी कार्यालयी और प्रशासनिक सहायता हरियाणा सरकार के ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव का कार्यालय उपलब्ध कराएगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि समिति चेयरमैन की नियुक्ति के संबंध में अपनी सिफारिश देगी।

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के बिजली क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिजली की दरें तय करने, बिजली वितरण कंपनियों से जुड़े नियामकीय मामलों और उपभोक्ताओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों में आयोग के फैसले प्रभावी होते हैं। इसलिए नए चेयरमैन का चयन बिजली क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


 ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव अशिमा बराड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। समिति के गठन के बाद अब चेयरमैन पद के चयन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed