फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh met 12 MLAs at his residence

पंजाब: दूसरे दिन भी अमरिंदर सिंह ने 12 विधायकों से की मुलाकात, माननीयों ने की शिकायत तो अफसरों को फोन लगा कही ये बात

Fri, 18 Jun 2021 03:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 03:42 AM IST
सार

20 जून को सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली जाने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों से मिलने का सिलसिला जारी कर दिया है। कैप्टन ने इन विधायकों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित हल करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh met 12 MLAs at his residence
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रदेश कांग्रेस के विधायकों की शिकायतें सुनीं। कैप्टन ने बुधवार को 16 विधायकों बुलाया था जबकि गुरुवार को 12 विधायकों को सिसवां स्थित अपने आवास पर दोपहर के खाने पर बुलाया और उनकी नाराजगी दूर की। इनमें दलित समुदाय के नेता भी थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक-एक विधायक से मुलाकात की। अधिकांश ने अपने-अपने हलकों के रुके हुए कार्यों के अलावा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने की शिकायत की। विधायकों की यह भी शिकायत रही कि अफसर उनकी बात नहीं सुनते। कैप्टन ने मौके पर ही कई अफसरों को समस्याओं का हल करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि संबंधित विकास कार्यों में विधायकों को भी शामिल किया जाए, जिससे आम लोगों में अपने विधायक की सक्रियता का संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए जाएं कि वे अपने हलकों के विधायकों द्वारा उठाए गए विकास कार्यों संबंधी मुद्दे और उनके विधानसभा क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों के बारे में 10 दिन में सरकार को रिपोर्ट भेजें, ताकि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए बजट भी जारी किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed