फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh and Sports Minister Rana Gurmeet Sodhi congratulate Olympic Medal Winner Mirabai Chanu  

मीराबाई चानू को बधाई: भारत की पहली पदक विजेता की जीत में पंजाब का भी योगदान, सीएम और खेलमंत्री ने जताया हर्ष 

Sat, 24 Jul 2021 07:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 07:20 PM IST
सार

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि टोक्यो 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैन इन ब्लू ने ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी।

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh and Sports Minister Rana Gurmeet Sodhi congratulate Olympic Medal Winner Mirabai Chanu  
सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार के साथ मीराबाई चानू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को देश का गौरव बताया है। चानू के साथ सोढी ने उनके सहायक प्रशिक्षक और पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर संदीप कुमार को भी बधाई दी। संदीप कुमार जालंधर के गांव बड़ा के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि हमारा पहला मैडल, साईखोम मीराबाई चानू को टोक्यो ओलम्पिक्स में रजत पदक जीतने पर बधाई, जिसने महिलाओं के 49 किलो भार वर्ग में कुल 202 किलो भार उठाया। भारत को आपकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। मुख्यमंत्री ने चानू के सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में चानू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन



सोढी ने कहा कि अभी तीन दिन पहले चानू ने कहा था कि मुझे टोक्यो में पदक जीतने का पूरा भरोसा है। आज उन्होंने यह बात सच साबित कर दिखाई है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला रजत पदक जीतकर उन्होंने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने ट्वीट किया साईखोम मीराबाई चानू को टोक्यो में रजत के साथ भारत की पदक सूची शुरू करने के लिए बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि टोक्यो 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैन इन ब्लू ने ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि तीनों ही स्कोर पंजाब के खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह ने किए। उन्होंने कहा कि पंजाब को आप पर गर्व है।


चानू के सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बतौर वेटलिफ्टर 1996 के अटलांटा ओलम्पिक में हिस्सा लिया था। 1998 के क्वालालंपुर राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वे इस समय पीएपी जालंधर में सेंटर स्पोर्टस में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed