फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh meet with 16 Congress MLAs at Siswan Farm House

पंजाब: सोनिया ने कैप्टन व सिद्धू को दिल्ली बुलाया, जाने से पहले अमरिंदर ने 16 विधायकों संग किया लंच, जानें- राजनीतिक मायने

Thu, 17 Jun 2021 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 02:01 AM IST
सार

कैप्टन ने सूबे के 22 कांग्रेस विधायकों को न्यौता दिया था लेकिन 16 विधायक ही उनसे मिलने पहुंचे। यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से मुलाकात करने की रणनीति के तहत इन बैठकों को चार चरणों में करने का फैसला किया है। इसी के तहत बुधवार को पहली बैठक की गई और अगले दो दिन में कैप्टन बाकी विधायकों को बुलाकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। इसके बाद वे अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को भी मिलने का न्यौता देंगे, ताकि किसी भी तरह की नाराजगी को दूर किया जा सके।

विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh meet with 16 Congress MLAs at Siswan Farm House
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्दू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान का हल निकालने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को 20 जून को दिल्ली बुलाने की चर्चा है। इससे पहले कैप्टन भी अपने स्तर पर विवाद को सुलझाने और नाराज नेताओं के गिले-शिकवे दूर करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को अपने सिसवां स्थित आवास पर 16 विधायकों को दोपहर के खाने पर बुलाया और देर शाम तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान कैप्टन ने विधायकों से नहीं मिलने की शिकायत दूर करने की कोशिश की और अपने पक्ष को मजबूत करना चाहा। इससे पहले कैप्टन अपने आवास पर कांग्रेस सांसदों को डिनर पर बुला चुके हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार समिति की रिपोर्ट और राहुल गांधी से मिले फीडबैक के आधार पर सोनिया गांधी कैप्टन और सिद्धू के बीच विवाद सुलझाने के लिए एक साथ बैठक करेंगी। इससे पहले लंच पर विधायकों को बुलाने के पीछे कैप्टन का मकसद समय रहते नाराज नेताओं को मनाना है, ताकि अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह भी हैं कि कैप्टन किसी भी स्थिति में सिद्धू को साथ लेकर नहीं चलना चाहते। सिद्धू भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे कैप्टन के अधीन काम करने को तैयार नहीं हैं। चुनाव नजदीक होने के चलते कैप्टन और सिद्धू को लेकर आलाकमान को स्थिति अनुसार फैसला लेना होगा। 

विधायकों ने कैप्टन की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल
पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति के सामने कैप्टन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हुए विधायकों ने कहा था कि सीएम अपनी ही पार्टी के विधायकों से नहीं मिलते। विधायकों को अपने हलके के कामकाज के बारे भी कैप्टन के चंडीगढ़ आवास पर अधिकारियों को पत्र देकर लौटना पड़ता है। विधायकों ने तीन सदस्यीय समिति को सलाह भी दी थी कि कैप्टन को अपना व्यवहार बदलने को कहा जाए और वे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को अधिक से अधिक समय दें।

विधायकों के अलावा कुछ मंत्री भी मिलने पहुंचे
बुधवार को 16 विधायकों के अलावा कुछ मंत्री भी कैप्टन के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के अलावा विधायकों में सुखविंदर सिंह डैनी, लखवीर सिंह लक्खा, अजायब सिंह भट्टी, लाडी शेरोवालिया, नाजर सिंह मनशाइया कैप्टन से मिले। 

कुछ विधायकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश हुई है। वैसे ज्यादातर विधायकों को कैप्टन से इसी बात की नाराजगी रही है कि वे पार्टी के नेताओं से नहीं मिलते है। कैप्टन अपने आवास पर कुछ विधायकों से एक साथ मिले, जबकि कुछ विधायकों के साथ उन्होंने अकेले में बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed