फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh launches web channel rangla punjab

नई पहल: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की वेब चैनल ‘रंगला पंजाब’ की शुरुआत, युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

Tue, 03 Aug 2021 10:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

पंजाब सरकार अब प्रतिभावान युवाओं को मंच प्रदान करेगी। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रंगला पंजाब वेब चैनल की शुरुआत की है। इस मंच के जरिए युवा गायन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh launches web channel rangla punjab
अमरिंदर सिंह ने की रंगला पंजाब वेब चैनल की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के प्रतिभावान युवाओं को उत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक वेब चैनल ‘रंगला पंजाब’ (ranglapunjab.in) की वर्चुअल तौर पर शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चैनल पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और इसके प्रसार में सहायक सिद्ध होगा। इसके साथ ही उभरते कलाकारों को गायन, नृत्य और कला एवं संस्कृति के विभिन्न रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के व्यापक अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ चैनल पंजाबी और हिंदी फिल्म व संगीत उद्योग में प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए नए क्षितिज कायम करेगा और इनकी प्रतिभाओं के साथ प्रसिद्ध निर्माताओं और निर्देशकों को प्रतिभा के नए अवसरों को चुनने का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने गायन और वाद्य-संगीत के नए रुझान में गहरी समझ रखने वाले युवाओं को ‘हीर-रांझा’, ‘सोहनी-महिवाल’ और ‘सस्सी पुन्नू’ जैसे प्रसिद्ध लोकगीतों को भी गाने के लिए कहा, जो पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अटूट अंग हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बसे पंजाबी युवा इस मंच के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि जर्मनी जैसे देश के लोग पंजाबी नहीं समझते लेकिन पंजाबी संगीत और गीतों से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed