करतारपुर कॉरिडोरः मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाक का न्योता, सिद्धू फिर जाने के लिए तैयार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर के आधारशिला समारोह के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण भेजा था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री एस एम कुरैशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। उन्होंने इसके पीछे पंजाब में हो रही आतंकवादी हमलों और पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय सैनिकों को निशाना बनाए जाने का हवाला दिया।
Punjab CM Capt Amarinder Singh has declined Pakistan Foreign Minister’s invitation to attend the foundation stone laying for #KartarpurCorridor, citing continued terrorist attacks in his state and killings of Indian soldiers by Pakistan armed forces. pic.twitter.com/G4PmgfqGrs— ANI (@ANI) November 25, 2018
विज्ञापन
वहीं पाकिस्तान के न्योते पर पंजाब सरकार में मंत्री नवोजत कौर सिद्धू ने तत्परता दिखाई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के निमंत्रण का जवाब देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू कहा कि, मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर आपसे मिलने के लिए तत्पर हूं। पाक पहंचने के लिए मेरा आवेदन अब विदेश मंत्रालय में अनुमति के लिए पहुंच गया है।
Responding to invitation of Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi to attend opening ceremony of #KartarpurCorridor corridor,Navjot Singh Sidhu writes "I look forward to meeting you on this historic occasion. My application for permission to attend is now lodged with MEA" pic.twitter.com/4NexsNPtxS— ANI (@ANI) November 25, 2018
इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह दोनों सरकारों द्वारा (भारत और पाकिस्तान) सराहनीय कदम है। मैं कहता था कि आप ( भारत) एक कदम उठाएंगे और वे (पाकिस्तान) दो लेने के लिए तैयार हैं। अब आपने एक कदम उठाया और उन्होंने अगले दिन घोषणा की कि इसका उद्घाटन करेंगे।
It's a commendable step by both the govts (India & Pakistan). I used to say that you (India) take a step, & they (Pakistan) are ready to take two. Now you took a step & they announced the next day that we will inaugurate it (#KartarpurCorridor): Punjab Minister Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/kHCLV2bR4b
— ANI (@ANI) November 25, 2018
इससे पहले कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला समारोह में पाक आने का न्योता मिल गया है, लेकिन पाकिस्तान जाने का फैसला वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही लेंगे। पाकिस्तान सरकार 28 नवंबर को अपने क्षेत्र में करतार कॉरिडोर के निर्माण की आधारशिला रखेगी। वहीं भारत में 26 नवंबर को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉरिडोर की नींव रखेंगे।
बता दें कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे। इस दौरान वो पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिले थे, जिसको लेकर विवाद हो गया था। भाजपा ने इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया था। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी गले मिलने पर एतराज जताया था। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के अपने दौरे में उपजे विवाद को ध्यान में रखते हुए नवजोत सिद्धू इस बार भारत सरकार की मंजूरी लेकर ही पाक जाना चाहते हैं।
कोविंद विदेश दौरे पर, नायडू आएंगे उद्घाटन समारोह में
इस बीच जानकारी मिली है कि 26 नवंबर को भारतीय क्षेत्र में करतारपुर कॉरिडोर का नींव पत्थर रखने के कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनके विदेश दौरे पर होने के कारण उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू आधारशिला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा आधारशिला कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉरिडोर की आधारशिला रखने वाले थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति होंगे।