फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann will hold roadshow in Sangrur Lok Sabha by election

संगरूर उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने झोंकी ताकत, छह मंत्री प्रचार में जुटे, अब सीएम भगवंत मान करेंगे रोड शो

Wed, 15 Jun 2022 01:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jun 2022 01:10 PM IST
सार

जरनैल सिंह ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों को देखते हुए क्षेत्र के लोग फिर से आप उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाकर संसद भेजेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann will hold roadshow in Sangrur Lok Sabha by election
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/

विस्तार

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अपनी जीत की खातिर आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है और पार्टी उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उतरेंगे। वह लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जरनैल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने पंजाब में नशा माफिया, खनन माफिया, केबल माफिया और गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और पंजाब को कर्ज में डुबोया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार आप सरकार पर राज्य की कानून-व्यवस्था खराब करने के आरोप लगा रहा है, जबकि इन पारंपरिक दलों ने अपने शासन के दौरान अपराधियों को तैयार किया और पनाह दिया। जरनैल सिंह ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों को देखते हुए क्षेत्र के लोग फिर से आप उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाकर संसद भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप प्रत्याशी गुरमेल के बारे में पंजाब प्रभारी ने कहा कि वह अपनी जड़ों से जुड़े हैं और पिछले कई सालों से संगरूर वासियों के कल्याण के लिए लगन से काम कर रहे हैं। गुरमेल सिंह गणित में स्नातकोत्तर तक पढ़े हैं और उन्होंने एमबीए भी किया है। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, वह एक शिक्षक थे और 2018 तक विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे।


छह मंत्री भी प्रचार अभियान में जुटे
आप ने छह कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव अभियान में उतारा है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर और लालजीत सिंह भुल्लर को संगरूर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है। मंत्री सरकार की उपलब्धियों और अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की सफलता का प्रचार करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed