फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Mann stern warning to influential people encroaching on government lands illegally

Punjab: सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों पर सीएम मान सख्त, कहा-31 मई तक छोड़ दें जमीन, वरना होगी कार्रवाई

Fri, 19 May 2023 08:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 08:25 PM IST
सार

पिछले साल भी पंजाब सरकार की तरफ से शामलात जमीनों को कब्जों से मुक्त करवाया था। इस दौरान कई लोग अदालत की शरण में पहुंचे थे। सरकार ने अदालत में भी मजबूती से अपना पक्ष रखा था। साथ ही इस मुहिम को आगे बढ़ाया था।

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann stern warning to influential people encroaching on government lands illegally
पटियाला पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब भर में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई को फिर से शुरू करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अवैध कब्जाधारकों को 31 मई तक सरकारी जमीनें खाली करने या परिणाम भुगतने को तैयार रहने की अंतिम चेतावनी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाएगी। उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान रसूखदार लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर महंगी सरकारी जमीनों पर कब्जे किए थे। मान ने कहा कि कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही उनकी सरकार ने अवैध कब्जों के खिलाफ कोई लिहाज न बरतने की नीति अपनाई हुई है। 
विज्ञापन


यह गर्व की बात है कि राज्य सरकार ने अब तक 9000 एकड़ से अधिक जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया है। यह काम इसी रफ्तार से जारी रहेगा और अवैध कब्जों के अधीन आने वाली एक-एक इंच सरकारी जमीन को हर कीमत पर खाली करवाया जाएगा। भगवंत मान ने अवैध कब्जाधारकों को चेतावनी दी कि वह 31 मई तक खुद ही कब्जे हटा दें, नहीं तो सरकार जमीन खाली करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कब्जे हटाने के लिए राज्य सरकार 1 जून से बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करेगी। इस दौरान किसी को भी, भले ही वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी जमीनों पर अगर कोई रह रहा है, उसे डरने की जरूरत नहीं क्योंकि उनको इस मुहिम के दौरान हटाया नहीं जाएगा।

पहले दिया था 10 जून का अल्टीमेटम
गौरतलब है कि पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गुरुवार को सूबे से सभी डीडीपीओ के साथ बैठक में आदेश जारी किए थे कि राज्य की सरकारी जमीनों से आगामी 10 जून तक अवैध कब्जे हटा लिए जाएं। इस आदेश को अगले ही दिन शुक्रवार को पलटते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुबह ट्वीट किया कि अवैध कब्जाधारी 31 मई तक सरकारी जमीनें छोड़ दें अन्यथा सरकार एक जून से सख्त कार्रवाई शुरू करेगी।

31 मई तक कब्जा छोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं: धालीवाल
पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी जमीनों पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया है, यदि वे 31 मई तक खुद जमीन से कब्जा छोड़ देंगे तो उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि जिन रसूखदार लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर महंगी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए हैं, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। धालीवाल ने कहा कि जो लोग 31 मई तक कब्जा नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ 1 जून से बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कई लोग सरकारी जमीनों पर 30 साल से काबिज
धालीवाल ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि कई लोगों ने सरकारी जमीनों पर 30-30 साल से कब्जा किया है और ऐसे लोग अगर अब भी मुख्यमंत्री की अपील के बाद कब्जे नहीं छोड़ेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को राज्य सरकार मजबूर होगी। इस साल 10 जून तक 6000 एकड़ जमीन खाली करवाने का लक्ष्य है। पिछले साल भी 9030 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त करवाई गई थी, जिसकी औसतन बाजार कीमत करीब 2709 करोड़ है।

उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव होने के कारण अभी 4-5 दिन पहले ही यह मुहिम शुरू की गई है और इसके तहत अब तक 189 एकड़ जमीन का कब्जा खुद लोगों ने छोड़ दिया है। उन्होंने बाकी लोगों से भी अपील की है कि वह भी स्वयं आगे आकर सरकारी जमीन से नाजायज कब्जे छोड़ दें ताकि इस जमीन से एकत्र होता राजस्व, पंजाब की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed