फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Bhagwant Mann statement about attack on Ajnala Police

Punjab News: अजनाला हिंसा पर सीएम भगवंत मान बोले- खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान और विदेश से हो रही फंडिंग

Sun, 26 Feb 2023 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 05:05 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद ले उनकी शिक्षा पर चलें लेकिन अगर आप सोचेंगे कि आप श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किसी हड़ताल या प्रदर्शन में ढाल बनाकर आगे बढ़ेंगे तो और कुछ भी करेंगे तो यह गलत है। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann statement about attack on Ajnala Police
पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को दावा किया कि खालिस्तानी हमदर्द अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को पाकिस्तान व अन्य देशों से फंडिंग मिल रही है। पंजाब पुलिस ऐसे अराजक तत्वों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। सीएम मान रविवार को गुजरात के भावनगर शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के कुछ ही लोग खालिस्तान समर्थक आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग पूरे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप पंजाब आइए और खुद देखिए कि कौन लोग इनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे केवल कुछ ही लोग हैं और वे पाकिस्तान और अन्य देशों से मिलने वाली फंडिंग से अपनी दुकानें चलाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान पाकिस्तान के साथ एक बहुत बड़ी सीमा को साझा करता है लेकिन ड्रोन सिर्फ पंजाब में ही आते हैं, क्योंकि उनके (खालिस्तानी तत्वों के) आका वहां (पाकिस्तान में) बैठे हैं और वे पंजाब को परेशान करना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अजनाला की घटना को मामूली करार देने के साथ ही अमृतपाल की हिंसा की धमकी को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह ख्याली पुलाव है। पंजाब ऐसे काले दिन पहले भी देख चुका है। पंजाब पुलिस उनसे निपटने में सक्षम है और हम किसी को भी शांतिपूर्ण माहौल खराब करने की इजाजत नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed