फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Reaction on Attack on house of Delhi CM Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला: भाजपा पर भड़के भगवंत मान, कहा-दिख रही है हार की बौखलाहट

Wed, 30 Mar 2022 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 03:42 PM IST
सार

द कश्मीर फाइल्स पर अरविंद केजरीवाल के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सांसद तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके घर के बाहर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Reaction on Attack on house of Delhi CM Arvind Kejriwal
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कड़ा विरोध किया है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी हार से बीजेपी की बौखलाहट साफ दिख रही है। पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला एक कायराना हरकत है। अब ये साफ हो चुका है कि भाजपा को सिर्फ आप और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। वहीं पंजाब आप के अन्य नेताओं ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

चड्ढा बोले-आप जनता की सेवा से देगी जवाब

आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए। चड्ढा ने कहा कि बीजेपी ने आज एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सीएम के घर पर हमला किया, यह हमला सिर्फ केजरीवाल पर नहीं है, इस देश के लोगों पर है जो ईमानदार शासन चाहते हैं। आप जनता की सेवा और देशभक्ति से जवाब देगी। चड्ढा ने कहा कि जब से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बनाई है, भाजपा पागल हो गई है। उन्होंने पंजाब और दिल्ली में कई बार केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा और पराजित हो गए। बीजेपी को असुरक्षा है कि उनका कारोबार बंद हो जाएगा... बीजेपी के गुंडों ने आज हमला किया क्योंकि यही उनकी राजनीति है।

विज्ञापन

डर गई है भाजपा-मीत हेयर 

शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि केजरीवाल केजरीवाल - सारा पंजाब तेरे नाल। पंजाब की जीत ने यह तय कर दिया है कि देश के अगले पीएम अरविंद केजरीवाल होंगे, इसलिए भाजपा डर गई है। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि वे स्तब्ध हैं। अरविंद केजरीवाल जैसे राष्ट्रीय नेता के घर पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा हमला कैसे किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed