फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann reached Mumbai to set up film city in Punjab

Punjab: पंजाब में बनेगी फिल्म सिटी, मुंबई पहुंचे सीएम भगवंत मान करेंगे बड़े प्रोडक्शन हाउस से मुलाकात

Sun, 22 Jan 2023 09:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 09:45 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सोमवार को निवेश के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख कंपनियों के प्रबंधकों के साथ मुलाकात करेंगे। वह प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल के लिए मुख्य कारोबारियों के साथ मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann reached Mumbai to set up film city in Punjab
मुंबई पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान मुंबई पहुंच गए हैं। पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने के मकसद से प्रसिद्ध उद्यमियों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को मुंबई पहुंचे।

विज्ञापन


इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सोमवार को निवेश के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख कंपनियों के प्रबंधकों के साथ मुलाकात करेंगे। वह प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल के लिए मुख्य कारोबारियों के साथ मुलाकात करेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले महीने मोहाली में होने वाले इनवेस्ट पंजाब सम्मेलन में शामिल होने के लिए उद्योगपतियों को पंजाब का दौरा करने का न्योता भी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में फिल्म सिटी स्थापित करने के बारे भी विचार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े उनके अधिकतर दोस्त मुंबई में बसते हैं, इसलिए वह उन्हें पंजाब में अपने उद्यम खोलने के लिए अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म उद्योग पहले ही बहुत बड़ा है और यह प्रस्तावित फिल्म सिटी इसको व्यापक प्रसार का मौका देगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से एक तरफ जहां राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा वहीं, नौजवानों के लिए रोजगार के नए मौके खुलेंगे। उन्होंने कहा कि देश में निवेश के लिए पंजाब सबसे पसंदीदा स्थान है और राज्य में नए निवेश के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मुंबई दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान का शानदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed