फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann meets family of Haryana IAS officer Y. Puran Kumar, appeals for justice

ADGP Suicide: पूरन कुमार के परिवार से मिले CM मान; बोले-यह घटना सिस्टम पर तमाचा, पिछड़े वर्ग को दबाने की कोशिश

Sat, 11 Oct 2025 06:34 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Oct 2025 06:34 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann meets family of Haryana IAS officer Y. Puran Kumar, appeals for justice
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के आवास पर पहुंचे। कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार और उनके परिवार से मिलने के बाद मान ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को ढांढस बांधा और मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना सिस्टम पर तमाचा है- सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और सिस्टम पर एक तमाचा बताया। मान ने कहा कि परिवार ने अपने बेटे को पढ़ा-लिखा कर इस मुकाम तक पहुंचाया था, लेकिन भेदभाव के कारण उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा, यह बेहद दर्दनाक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोग दूसरों को न्याय दिलाते हैं, आज उन्हें ही अपने लिए न्याय का इंतजार करना पड़ रहा है। भारत विविधता का गुलदस्ता है, लेकिन यह घटना हमारे सिस्टम की सच्चाई उजागर करती है। मान ने कहा, जब देश के चीफ जस्टिस तक को ट्रोल किया जाता है, तो सोचिए बाकी लोगों के साथ क्या होता होगा। हमारे जैसे नेता, जो नीचे से ऊपर आए हैं, उनके साथ भी भेदभाव होता है।



उन्होंने बताया कि दिवंगत अधिकारी की पत्नी ने केवल इंसाफ की मांग की है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने अगले ही दिन पोस्टमार्टम के लिए कहा था, एफआईआर और गिरफ्तारी कर लो, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिलाl मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह परिवार के साथ खड़ी रहे। किसी अधिकारी को बचाने के लिए कोई विशेष काम नहीं, सिर्फ न्याय चाहिए।

साथ ही मान ने पंजाब के राज्यपाल से आग्रह किया कि अधिकारियों और परिवार को बैठाकर बातचीत कराई जाए ताकि उनकी भावनाओं की कद्र हो सके। अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, अब तो यह साफ हो गया है कि पिछड़े वर्ग को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह सिर्फ एक दुखद घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए चेतावनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed