फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM bhagwant mann give appointment letter to 417 youth in Chandigarh

417 युवाओं को नियुक्ति पत्र: चंडीगढ़ में सीएम मान दिए नियुक्ति पत्र, कांग्रेस और शिअद पर साधा निशाना

Tue, 13 Aug 2024 10:31 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2024 10:31 AM IST
सार

चंडीगढ़ में आज पंजाब के 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। चंडीगढ़ म्युनिसिपल भवन में यह समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Punjab CM bhagwant mann give appointment letter to 417 youth in Chandigarh
युवाओं को नियुक्ति पत्र देते सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से मंगलवार को म्युनिसिपल भवन में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। दोपहर 12 बजे इस संबंध में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 417 युवाओं को ये नियुक्ति पत्र सौंपे। विभाग की तरफ से हाल ही में अलग-अलग विभागों में इन युवाओं की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


इस दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं सो संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर किसी को अपने डिग्री के मुताबिक देश व प्रदेश में नौकरी मिले तो कौन बाहर (विदेश) जाना चाहेगा। इन दिनों इंग्लैंड में इमीग्रेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इंग्लैंड के हर शहर में दंगे चल रहे हैं। इसलिए हमें अपना देश में सुधार करना है। दूसरे देश में जाकर क्या फायदा। 
विज्ञापन


सीएम मान ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की पूर्व कांग्रेसी और अकाली दल सरकारों ने पंजाब के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। कैप्टन और सुखबीर बादल असल मुद्दों से भागते रहे। न ही कांग्रेस सरकार में और न ही शिअद ने लोगों के काम किए। इसलिए लोगों ने उन्हें सता से भगा दिया। सुखबीर बादल ने 25 साल तक पंजाब में राज किया। अब हालात यह हैं कि सुखबीर 25 लोगों को भी इकट्ठा नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में मंगलवार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीते दिन सोमवार को सीएम मान ने फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी। उन्होंने कहा कहा था कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।


पंजाब पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुल 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed