भगवंत मान का दिखा अलग अंदाज: गुजरात में किया भंगड़ा, गरबा पर झूमे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सीएम भगवंत मान से पहले कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी भंगड़े को लेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने कपूरथला स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भंगड़ा किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव प्रचार के लिए गुजरात रवाना हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वहां जमकर भंगड़ा किया और गरबा पर झूमते नजर आए। उन्होंने मंच पर चढ़कर गरबा किया। मान ने लोगों की फरमाइश पर भंगड़ा डाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं।
केजरीवाल ने स्वयं यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है, जिसमें वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी साथ ले रहे हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक सांस्कृतिक प्रस्तुति में सीएम ने भंगड़ा डाला और गरबे पर भी नृत्य किया। भगवंत मान का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल ने ट्वीट किया कि हमारे शेर ने गुजरात में भी भंगड़े का रंग जमा दिया। अब गुजरात में झाड़ू चलेगा और कमल का कीचड़ साफ करेगा।
गौर हो कि भगवंत मान से पहले कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी भंगड़े को लेकर खूब चर्चा में रहे। उन्होंने कपूरथला स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भंगड़ा किया था।
भाजपा ने सरकारी कंपनियां, कांग्रेस ने अपने विधायक लगाए सेल पर: मान
गुजरात में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भाजपा-कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी कंपनियां और कांग्रेस ने अपने विधायक सेल पर लगा रखे हैं। भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए देश बेचकर कांग्रेस के विधायक खरीदती है। गुजरात के सुरेंद्र नगर में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कांग्रेस पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गुजरात में भाजपा की सरकार बने, इसीलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से नहीं गुजर रही है।
मान ने भाजपा पर भी तीखे सियासी हमले किए और कहा कि अगर भाजपा सरकार ने गुजरात में काम किया होता तो उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुजरात दौरे के समय झुग्गी-झोपड़ियों को छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती। मान ने कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को अरविंद केजरीवाल ने विश्वस्तरीय बना दिया।
ਸਾਡੇ ਸ਼ੇਰ ਨੇ ਗੁਜਰਾਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭੰਗੜੇ ਦਾ ਰੰਗ ਜਮਾ ਦਿੱਤਾ ਹੁਣ ਗੁਜਰਾਤ ਵਿੱਚ ਚੱਲੇਗਾ ਝਾੜੂ ਤੇ ਕਮਲ ਦਾ ਚਿੱਕੜ ਸਾਫ ਕਰੇਗਾ।
— Kuldeep Dhaliwal (@KuldeepSinghAAP) October 2, 2022
साड्डे शेर ने गुजरात में भी भांगड़े का रंग जमा दिया अब गुजरात में भी झाड़ू चलेगी और कमल की कीचड़ को साफ कर देगी@AamAadmiParty @BhagwantMann @AAPPunjab @AAPGujarat pic.twitter.com/2HYhtXA6c9
वहीं भाजपा ने एमसीडी के सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया। जब डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली के सरकारी स्कूल देखने की इच्छा जताई तो इन्हें मजबूरी में दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों को ही दिखाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर दिया। सरकार बनते ही हमने एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया। उस नंबर पर आई शिकायतों के आधार पर 200 से ज्यादा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों-अफसरों पर कार्रवाई की।
अब पंजाब के अफसर रिश्वत मांगने से डरते हैं। सुरेंद्र नगर के कपास किसानों का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पंजाब में पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की हालत दयनीय बना दी थी। हम उसे ठीक कर रहे हैं। गुजरात में भी सरकार बनने पर हम किसानों की हालत ठीक करेंगे।