फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann distributed appointment letters to 251 youth

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने 251 नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- नौकरी देना हमारी सरकार की प्राथमिकता

Fri, 01 Dec 2023 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Dec 2023 09:52 PM IST
सार

पंजाब की महान धरती छोड़कर विदेश जाने के रुझान पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह रुझान बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पंजाब में अब रिवर्स माइग्रेशन (वतन वापसी) का रुझान शुरू होने लगा है और कई नौजवानों ने विदेश छोड़कर पंजाब में सरकारी नौकरियां हासिल की हैं। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann distributed appointment letters to 251 youth
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए चयनित 251 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सेक्टर 35 स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नौजवानों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन के दौरान कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक अलग-अलग विभागों में 37934 नौजवानों को नौकरियां मुहैया करवा दी हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 37934 नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं और इन नौजवानों ने बेहद मुकाबले वाली परीक्षाएं पास करने के बाद यह नौकरियां हासिल की हैं। मान ने कहा कि हमारी सरकार का पहले दिन से ही एकमात्र एजेंडा नौजवानों को नौकरियां मुहैया करवा कर उन्हें अधिक अधिकार देना है। लड़कियों को नौकरियों के और ज्यादा मौके मिलने पर खुशी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लड़कियों के प्रति अपनी धारणा बदल लेनी चाहिए क्योंकि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में बाजी मार रही हैं।
विज्ञापन


पंजाब की महान धरती छोड़कर विदेश जाने के रुझान पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह रुझान बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पंजाब में अब रिवर्स माइग्रेशन (वतन वापसी) का रुझान शुरू होने लगा है और कई नौजवानों ने विदेश छोड़कर पंजाब में सरकारी नौकरियां हासिल की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि वास्तव में हमारे नौजवान पंजाब की पवित्र धरती से बहुत मोह करते हैं लेकिन पिछले समय में बुरी व्यवस्था से तंग आकर विदेश जाने के लिए मजूबर थे। उन्होंने कहा कि अब नौजवानों को अपनी मनपसंद की नौकरी करने के मौके प्रदान किए जा रहे हैं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

पंजाब के खजाने को खाली कह कर लोगों के आंखों में धूल झोंकने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में खजाना कभी खाली नहीं होता बल्कि नेताओं की नीयत खोटी होती है। यह नेता लोगों का पैसा अपने चाचे- भतीजे, साले-जीजे को दोनों हाथों से लुटाते थे। मुख्यमंत्री पद को लोकसेवा का पद बताते हुए मान ने कहा कि यह कुर्सी आरामपरस्ती के लिए नहीं होती बल्कि 24 घंटे जनसेवा को समर्पित होती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब की जमीनी हकीकतों से अच्छी तरह अवगत हैं, जिस कारण वह पंजाब के हित में तुरंत फैसला लेते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी नसीहत दी कि जमीनी स्थिति को समझे बिना चंडीगढ़ से बैठकर फैसले न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed