{"_id":"571529314f1c1bf4338b4942","slug":"punjab-cm-badal-met-with-pm-modi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएल मुद्दे पर बादल ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएल मुद्दे पर बादल ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के किसानों की 20 हजार 74 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) तुरंत जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
सीएम के राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने बताया कि यह बैठक 20 मिनट तक चली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इस मसले को हल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। सीएम ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि सीसीएल मिलने में देरी से गेहूं की खरीद प्रभावित हो सकती है, जिससे किसानों में असंतोष पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन
बैंस के मुताबिक सीएम बादल ने पीएम को यह भी बताया कि कृषि वस्तुओं की लागतों में भारी वृद्धि होने और फसलों का एमएसपी नहीं मिलने के कारण पंजाब का किसान संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कृषि को किसान लाभ का सौदा नहीं मानने लगे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फसलों का लाभ घटने से किसानों पर कर्जे का बोझ बढ़ रहा है और यह सब कुछ किसानों को खेती छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम से कहा है कि किसानों को एक भयानक दुखांत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्राकृतिक आपदाएं भी किसानों के लिए संकट पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है कि जब पंजाब के किसानों को इस संकट की घड़ी में देश की मदद की जरूरत है।