{"_id":"58233c754f1c1b342fb39132","slug":"punjab-cm-badal-and-haryana-cm-khattar-reaction-on-currency-ban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"500-1000 के नोट बंद, पढ़िए क्या कहा सीएम खट्टर और सीएम बादल ने?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500-1000 के नोट बंद, पढ़िए क्या कहा सीएम खट्टर और सीएम बादल ने?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर और सीएम बादल की प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में काले धन और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1000 रूपये के नोटों पर पाबंदी लगाने की पहल का पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्वागत किया है।
बुधवार को एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से काले धन, जाली करेंसी और भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी, जो लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचा रही थी। बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पद संभालने के पहले दिन से ही देशवासियों को धन के मामले में नियमित तौर पर टैक्सों का भुगतान करने पर जोर डाला था ताकि देश में समूचे विकास और सामाजिक समानता की गति को तेज किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय मामले पर प्रधानमंत्री की सोच से भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्तीय अनुशासन और ईमानदारी पैदा होगी। उन्हाेंने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगाने से सीमा पार भारत में आतंकवादी सरगर्मियों के लिए जाली करेंसी भेजने के मामलों से भी निपटा जा सकेगा। सीमांत राज्य होने के नाते पंजाब को इससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा था।

देश हित में उठाया गया साहसिक कदम : खट्टर
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : File Photo
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हित में काले धन पर कड़ा प्रहार करने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को दो-तीन दिन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह लंबे समय के लिए फायदेमंद साबित होगा। लोग अपने पुराने करंसी को बैंक में जमा करवा सकते हैं। इस कदम से काले धन रखने वालों पर प्रहार के साथ साथ कर चोरी की आशंका भी कम होंगी। इस निर्णय पर विपक्ष की प्रतिक्रिया के संबंध में पूछे गए एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि विस्तृत विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।