फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh will Participate in Function of Navjot Sidhu taking charge of Punjab Congress Chief

मान गए अमरिंदर: सिद्धू के ताजपोशी समारोह में लेंगे हिस्सा, उससे पहले विधायकों-मंत्रियों को पिलाएंगे चाय

Thu, 22 Jul 2021 05:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 05:33 PM IST
सार

चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh will Participate in Function of Navjot Sidhu taking charge of Punjab Congress Chief
नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस का विवाद निपटने की पहली उम्मीद जगने लगी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार सुबह 10 बजे पंजाब भवन में चाय पर आमंत्रित किया है। इसके बाद वे सभी नई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्थापना समारोह में हिस्सा लेंगे। पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा समारोह का न्योता लेकर सिसवां गए। इसके बाद सीएम के मीडिया सलाहकार का बयान आया है कि कैप्टन पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। कैप्टन सरकार के चार कैबिनेट मंत्री इस ताजपोशी को यादगार बनाने के लिए समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं। सिद्धू अपने चार कार्यकारी प्रधानों के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में की जा रही हैं। रंधावा के साथ तीन और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और रजिया सुल्ताना भी मदद कर रहे हैं। नए भवन में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनके चार कार्यकारी प्रधान संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सिद्धू को नए भवन में एक नंबर कमरा आवंटित किया गया है। जबकि अन्य कार्यकारी प्रधानों के बैठने के लिए अलग अलग कमरों की व्यवस्था की जा रही है।

कैप्टन हमारे लिए पिता तुल्य
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे लिए पिता तुल्य हैं। वह भी जाएंगे। अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर 2022 में पंजाब में सरकार बनाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed