फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh to lead all-party delegation to Kartarpur Sahib on Nov 9

नौ नवंबर को खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, कैप्टन पाक लेकर जाएंगे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

Thu, 26 Sep 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Sep 2019 12:17 AM IST
सार

  • समीक्षा बैठक में एलान
  • एक हफ्ते में दूसरी समीक्षा बैठक
  • सभी तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए सूचना पुस्तिका तैयार होगी

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh to lead all-party delegation to Kartarpur Sahib on Nov 9
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए 9 नवंबर को करतारपुर कोरिडोर खुलने के दिन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


यह एलान बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक शहर डेरा बाबा नानक में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले समारोहों की समीक्षा करने के लिए बुलाई बैठक में किया। एक हफ्ते में यह दूसरी समीक्षा बैठक थी।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के सभी 117 विधायक, प्रदेश के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य, शिरोमणि समिति के सदस्य, संत समाज के प्रतिनिधि और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस समीक्षा बैठक में, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक और घोषणा की कि डेरा बाबा नानक से पुराने गुरुद्वारा साहिब जाने वाले मार्ग का नाम कुलदीप सिंह वडाला के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय प्रबंधन समिति को यह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया कि मुख्य घटनाओं की जानकारी आम जनता के लिए सुलभ हो। इस संबंध में एक ऑडियो-विजुअल अभियान बनाया जा सके ताकि आने वाले तीर्थयात्री अपना कार्यक्रम पहले से बना सकें। उन्होंने कहा कि उन सभी तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए सूचना पुस्तिका तैयार की जानी चाहिए जिनमें सभी कार्यक्रमों का विवरण हो।

डेरा बाबा नानक में बनाए जा रहे टेंट सिटी के बारे में, मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव पर्यटन को सभी विभागों के बीच पूर्ण समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि देशभर से आने वाले सैकड़ों तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू प्रबंध यकीनी बनाया जा सके।

जरूरत हो तो विभागों को आवंटित बजट में करें कटौती: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर किसी के लिए ऐसा ऐतिहासिक और महान अवसर जीवन में केवल एक बार आता है। उन्होंने वित्त मंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि कार्यक्रमों से संबंधित सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि निर्बाध रूप से जारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर किसी अन्य विभाग को आवंटित धनराशि में कटौती कर दी जाए। 

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए डेरा बाबा नानक में बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन के लिए वित्त आयुक्त राजस्व को गुरुवार तक बजट फ्रीज करने को कहा। उन्होंने मुख्य सचिव को सुल्तानपुर लोधी, डेरा बाबा नानक और बटाला के ऐतिहासिक शहरों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed