{"_id":"5f7b6a118ebc3e9bb80b93de","slug":"punjab-cm-amarinder-singh-target-on-pm-modi-over-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून: अमरिंदर सिंह बोले- पाक-चीन संकट के बीच अब मोदी ने किसानी संकट खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून: अमरिंदर सिंह बोले- पाक-चीन संकट के बीच अब मोदी ने किसानी संकट खड़ा किया
Tue, 06 Oct 2020 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुनील जाखड़, राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खेती कानूनों के खिलाफ लड़ाई जल्द खत्म नहीं होगी, यह लड़ाई लंबी चलेगी। किसानों के साथ पंजाब सरकार पूरी तरह से खड़ी है। कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान और चीन से संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में अब एक नया संकट खड़ा कर दिया है, वह है किसानी संकट। केंद्र ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए बिना वोटिंग और बिना चर्चा खेती कानूनों को पास कर दिया।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि यह खेती कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों से उनके मुंह का निवाला छीन रही है, क्या अब किसान अपने घर में शादी या अन्य कार्यक्रम होने पर अंबानी व अडानी से पैसे मांगने जाएंगे। किसान अपनी किसी भी जरूरत के लिए आढ़ती के पास जाते थे। आढ़ती व किसान का रिश्ता अटूट है, जिसे मोदी सरकार कभी नहीं समझ सकती है। कैप्टन ने कहा कि सरहदों पर देश की रक्षा करने में भी पंजाबी पीछे नहीं है और अब अपने हितों की रक्षा करने में भी पंजाबी पीछे नहीं रहेंगे। खेती कानूनों के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
'धीरे-धीरे एमएसपी खत्म कर देगी सरकार'
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार वर्तमान में भले ही कह रही है कि किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पहले की तरह जारी रहेगी लेकिन असलियत में धीरे-धीरे यह खत्म कर दी जाएगी और किसानों को अंबानी व अडानी के रहमो करम पर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिलेक्स मूड में दिखे राहुल, बीच-बीच में मोबाइल पर देखते रहे मैसेज
करीब चार बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ समाना की अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान वह रिलेक्स मूड में दिखे। राहुल कभी कैप्टन से और कभी जाखड़ से बात करते दिखे। बीच-बीच में जेब से मोबाइल निकाल मैसेज भी चेक करते थे। बाद में राहुल ने मंडी में खरीद प्रबंधों को भी देखा।
कैप्टन संबोधित करने उठे तो कुर्सी पर आकर बैठ गए जलालपुर
कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे ही भाषण देने माइक पर गए तो तुरंत उनकी कुर्सी पर राहुल के साथ आकर घन्नौर हलके के विधायक मदन लाल जलालपुर बैठ गए। उनके पीछे-पीछे राजपुरा के विधायक हरदियाल कंबोज भी आ गए। इससे असहज होकर पंजाब प्रभारी हरीश रावत आगे की पंक्ति से उठकर पीछे जाकर बैठ गए। हालांकि उन्हें मनाने की कोशिश की गई लेकिन वह दोबारा आगे नहीं आए।