फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder singh seeks PM Narendra modi to make National Drug Policy

कैप्टन ने फिर लिखा पीएम मोदी को पत्र, कहा- नशे की रोकथाम के लिए बने नेशनल ड्रग पॉलिसी

Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder singh seeks PM Narendra modi to make National Drug Policy
पीएम नरेंद्र मोदी, कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे की रोकथाम के लिए नेशनल ड्रग पॉलिसी की मांग दोहराई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर अपील की है कि वह गृह, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय को इस ममाले को गंभीरता से सुलझाने की सलाह दें।

विज्ञापन


पत्र में कैप्टन ने लिखा है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई, नशा मुक्ति और रोकथाम के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की जानी चाहिए। सीएम ने नीति तैयार करने और इसे अमल में लाने के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग करने की इच्छा जताई। उन्होंने पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगती 553 किलोमीटर की सरहद और इसकी रणनीतिक अहमियत का हवाला देते हुए नार्को टैररिज्म से पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा फरवरी 2019 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक दो दशकों में नशे की तस्करी देश में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। इससे निपटने के लिए कई चरणों में साझी नीति तैयार करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि नशा छुड़ाने के लिए राज्य सरकार ने ओओएटी क्लीनिक खोले हैं। 

इनकी संख्या बढ़ाने और इन्हें मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार को दिल खोल कर मदद देनी चाहिए। एम्स ने भी पंजाब के ओओएटी क्लीनिक की प्रशंसा करते हुए इसे अनूठा प्रयास बताया है। इनके अलावा दो और प्रोग्राम नशा मुक्ति अफसर (डैपो) और ‘बडी’ भी चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed