फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh said There is no question to weakening kisan andolan

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा: किसान आंदोलन को कमजोर करने का सवाल ही नहीं

Sun, 09 May 2021 12:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 May 2021 12:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगियां दांव पर लगीं हैं, जिन्हें बचाना हमारी प्राथमिकता है और यह हर पंजाबी की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) और भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों पर कोई रंगत न दें।

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh said There is no question to weakening kisan andolan
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को कमजोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि खुद उनकी सरकार इन कानूनों का कड़ा विरोध करती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य की मौजूदा गंभीर स्थिति के मद्देनजर किसी भी कीमत पर वीकेंड लॉकडाउन और अन्य बंदिशों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगियां दांव पर लगीं हैं, जिन्हें बचाना हमारी प्राथमिकता है और यह हर पंजाबी की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) और भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों पर कोई रंगत न दें।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से वीकेंड लॉकडाउन का विरोध करने के आह्वान के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को डीजीपी से कहा था कि वीकेंड लॉकडाउन की सभी बंदिशों का सख्ती के साथ पालन करवाएं और किसी भी कीमत पर इसका उल्लंघन करने की इजाजत न दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को फिर कहा कि किसी को भी लोगों की जान से खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो जत्थेबंदियों के नेताओं ने किसान आंदोलन के बारे में उनके इरादों पर शंका पैदा करने के लिए उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि हमारी सरकार किसानों के हितों के खिलाफ कैसे जा सकती है। पंजाब सरकार देश में पहली सरकार थी, जो केंद्र सरकार के खतरनाक कृषि कानूनों को निष्प्रभाव करने के लिए विधानसभा में संशोधन बिल लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed