फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh lays the foundation stone of CPYTE Camp

पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने सी-पाइट कैंप की रखी आधारशिला, युवाओं को मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण

Thu, 09 Sep 2021 10:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 10:52 PM IST
सार

रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि पहले चरण में सी-पाइट सेंटर 8.5 एकल क्षेत्रफल में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। सरकारी नौकरी के 11000 इच्छुक युवाओं को पहले बैच की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग गुरुवार को शुरू होने के अलावा रोजगार मेले भी पंजाब भर में 84 स्थानों पर 17 सितंबर तक करवाए जाएंगे। घर-घर रोजगार प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य सरकार ने प्रथम दर्जे के 22 जिला रोजगार और उद्यम ब्यूरो (डीबीईई) स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh lays the foundation stone of CPYTE Camp
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को जिला तरनतारन के गांव असल उताज में स्थायी सी-पाइट कैंप का डिजिटल तरीके से नींव पत्थर रखा। 1965 की भारत-पाक जंग के परमवीर चक्र विजेता कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद के बेमिसाल शौर्य को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब के नौजवानों को सैन्य और अर्ध-सैन्य बलों में चयन के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से इस कैंप की स्थापना का आगाज किया। 

विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सातवें राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेले का भी उद्घाटन किया, जिसका लक्ष्य पंजाब भर में 2.5 लाख रोजगार मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और ‘मेरा काम, मेरा मान’ स्कीमों की शुरुआत भी की, जिससे निर्माण मजदूरों और उनके बच्चों को बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के तहत रोजगार सहायता भत्ता (2500 रुपये प्रति माह) मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि होशियारपुर के बजवाड़ा में एक नया सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेस प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट 26.96 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा है ताकि पंजाब के नौजवानों को सीडीएसई और अन्य परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके। रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग द्वारा बीते चार वर्षों से रोजमर्रा औसतन 1200 नौजवानों को नौकरियों मुहैया करवाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मिशन रेड स्कायी’ शुरू किया गया है, जिससे पंजाब के ओट क्लीनिकों में इलाज करवा रहे नशा पीड़ितों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में नौकरी के मौके यकीनी बनाए जा सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed