फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh launches free travel facility for women in government run buses

कैप्टन ने दी सौगात : पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का आगाज, 25 नए बस अड्डे भी बनेंगे

Thu, 01 Apr 2021 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 10:57 PM IST
सार

  • 31 अगस्त तक बसों में लगेंगे जीपीएस, पैनिक बटन 
  • मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने की वर्चुअल शुरुआत
  • राज्य में 25 नए बस अड्डे बनाने का भी एलान
  • निजी बस आपरेटरों से भी दरें घटाने की अपील

विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh launches free travel facility for women in government run buses
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में चलने वाली सभी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा की गुरुवार को सीएम आवास से वर्चुअल शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक राज्य में सभी सरकारी और निजी बसों में जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी। पंजाब में 25 और बस अड्डे भी बनेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव घोषणापत्र में हमने महिलाओं के लिए टिकट दरों में 50 प्रतिशत कटौती का वादा किया था लेकिन हम इससे भी एक कदम आगे बढ़े। इस योजना से राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा। वे सिर्फ आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई भी मान्य पहचान पत्र दिखाकर राज्य के अंदर चलने वाली सभी बिना एसी बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों से भी किराया घटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। परिवहन विभाग वाहनों की ट्रैकिंग के लिए सभी सरकारी और निजी बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने जा रहा है। इसके अलावा आपात हालत के लिए पैनिक बटन होगा। सरकारी बसों में यह प्रक्रिया मुकम्मल होने के नजदीक है और निजी ऑपरेटरों को 31 अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने जताई खुशी 

इस वर्चुअल आगाज समारोह में 1036 स्थानों पर 30000 लोग जुड़े थे। अपनी दवाएं लेने के लिए बाघापुराना से जालंधर जा रहीं सुरिंदर कौर ने कहा कि आज सुबह उसे बस में बैठते ही इस स्कीम का पता चला। उसे बहुत खुशी हुई। यह स्कीम गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए मददगार होगी। नैना नामक महिला ने कहा कि वह अब अपने परिवार और रिश्तेदारों से बिना कुछ खर्च किए मिल सकेगी। 

चंडीगढ़ जाने वाली पंजाब की सरकारी बसों में मिलेगी सुविधा
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस सफर की सुविधा पंजाब से चंडीगढ़ आने वाली और चंडीगढ़ से पंजाब जाने वाली पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों में भी लागू होगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के संबंध में महिलाएं अपनी शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारी या उससे ऊपर के अधिकारी के पास दर्ज करवा सकती हैं। इन अधिकारियों को सार्वजनिक शिकायत अथॉरिटी घोषित किया गया है। इसके अलावा महिलाएं अपनी शिकायत महिला हेल्पलाइन 181 पर भी दर्ज करवा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed