फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh asks hospital to vaccinate 8 hours daily till march 31

पंजाब में कोरोना : 891 पंजीकृत निजी अस्पतालों में नहीं लगा एक भी टीका, अब पूरे हफ्ते आठ घंटे होगा टीकाकरण

Fri, 19 Mar 2021 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh asks hospital to vaccinate 8 hours daily till march 31
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder

पंजाब में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण का निर्देश दिया है। सीएम ने प्रतिदिन आठ घंटे काम करने व मुफ्त टीकाकरण सेवा प्रदान करने को कहा है। कैप्टन ने यह भी कहा कि 45 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति टीकाकरण के लिए अपनी बीमारी के इलाज का रिकॉर्ड लाता है तो उसे अन्य प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कोविड समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


पंजाब में 1291 पंजीकृत निजी स्वास्थ्य संस्थान में से 891 में अभी तक कोरोना का एक भी टीका किसी को भी नहीं लगाया गया। इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चिंता जाहिर की। उन्होंने ऐसे संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को राज्य और उसके लोगों के अस्तित्व के लिए कोविड के खिलाफ सरकारी लड़ाई में शामिल होने की जरूरत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हुई टीकाकरण की दर को प्रकाशित किया जाए और अधिक रुपये वसूलने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि सप्ताह में सात दिन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कोविड के मामले पिछले एक साल में अपेक्षाकृत कम रहे हैं और राज्य लगातार भारत के सभी राज्यों में 18 वें स्थान पर बना हुआ है। हालांकि, मृत्यु दर चिंता का विषय है लेकिन प्रति 10 लाख जनसंख्या में 206 मौतों के साथ पंजाब, दिल्ली में 542 और महाराष्ट्र में 431 मौतों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed