फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Child came in grip of China dor in Khanna, 120 stitches on his mouth

Punjab: खन्ना में दर्दनाक हादसा, चाइना डोर की चपेट में आया चार साल का मासूम, चेहरे पर लगे 120 टांके

Sun, 15 Jan 2023 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

समराला इलाके में चाइना डोर के कारण पहले भी बहुत घटनाएं हो चुकी हैं। तीन साल पहले समराला के गांव उटाला की एक छोटी बच्ची की चाइना डोर के कारण जान चली गई थी। उसके बाद एक और घटना गांव मानकी में छोटी बच्ची के साथ घटी थी, जिसकी गर्दन पर चाइना डोर के कारण गहरा घाव पड़ गया था।

विज्ञापन
Punjab: Child came in grip of China dor in Khanna, 120 stitches on his mouth
अस्पताल में भर्ती घायल मासूम बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

खन्ना में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के बच्चे का मुंह चाइना डोर की चपेट में आने से कट गया। हादसा उस समय हुआ जब चार साल का जुझार सिंह समराला क्षेत्र के पास बने गुरुद्वारा कटाना साहिब से माथा टेककर अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहा था। चाइना डोर की चपेट में आ जाने से बच्चे के चेहरे पर इतने गहरे कट लग गए कि डाक्टरों को उसके मुंह पर 120 टांके लगाने पड़े। फिर भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी सर्जरी करनी पड़ी। 
विज्ञापन


मासूम के पिता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री कटाना साहिब में माथा टेक कर समराला घर लौट रहे थे। रास्ते में उसके 4 साल के बेटे जुझार सिंह ने आसमान में उड़ती हुई पतंग को देखा तो एकदम से गाड़ी का शीशा खोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते चाइना डोर जुझार के चेहरे से लिपट गई और बेटे के चेहरे पर गहरे कट लग गए। घायल बच्चे को तुरंत लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में लेकर गए जहां 2 घंटे अस्पताल में रहने के बाद उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि जब वह अपने लहूलुहान बच्चे को डीएमसी लाए तो वहां कुछ ही देर में डॉक्टरों एक टीम ने बच्चे के चेहरे पर 120 टांके लगाए, लेकिन हालत में सुधार न होते देख उसका आपरेशन करना पड़ा। बच्चे का इस समय अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
तीन साल पहले चाइना डोर की चपेट में आने से हुई थी बच्ची की मौत
समराला इलाके में चाइना डोर के कारण पहले भी बहुत घटनाएं हो चुकी हैं। तीन साल पहले समराला के गांव उटाला की एक छोटी बच्ची की चाइना डोर के कारण जान चली गई थी। उसके बाद एक और घटना गांव मानकी में छोटी बच्ची के साथ घटी थी, जिसकी गर्दन पर चाइना डोर के कारण गहरा घाव पड़ गया था। गांव बोंदली का नौजवान चाइना डोर के कारण घर जाते समय घायल हो गया था। चाइना डोर को बेचने वाले और खरीदने वाले बालों को समराला पुलिस और समराला विधायक सोशल मीडिया पर लाइव होकर चेतावनी तक दे चुके हैं। पुलिस ने कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। लेकिन अभी भी चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है। समराला एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि चाइना डोर बेचने वाले दो लोगों पर शनिवार को मामले दर्ज किए हैं और चाइना डोर के गट्टू भी बरामद किए हैं और आगे भी हमारी छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed