{"_id":"577e9bc04f1c1be6567fac78","slug":"punjab-chief-minister-prakash-singh-badal-says-about-aam-aadmi-party-and-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बादल बोले, पंजाब का माहौल बिगाड़ने की फिराक में कांग्रेस-आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल बोले, पंजाब का माहौल बिगाड़ने की फिराक में कांग्रेस-आप
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/लुधियाना/मानसा/संगरूर।
Updated Fri, 08 Jul 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
बादल ने केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सूबे का माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं। दोनों पार्टियां पंजाब विरोधी हैं। और सूबे का भला नहीं कर सकतीं।
सीएम ने कांग्रेस और आप पर धार्मिक ग्रंथों के अपमान का आरोप लगाते हुए देश विरोधी बताया। एसवाईएल का जिक्र कर बादल ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और आप का स्टैंड अलग-अलग रहा है। दोनों ही पंजाब के पक्ष में नहीं है। मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चा इंसान ऐसी गलती नहीं कर सकता। कुछ लोगों ने देशवासियों की भावनाएं भड़काने के लिए पहले पवित्र ग्रंथों का अपमान किया।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में भाजपा के मंत्री ज्यादा होने के सवाल पर मुख्यमंत्री का जवाब था कि मंत्रिमंडल बनाना प्रधानमंत्री का अधिकार है। अकाली दल एनडीए एक हिस्सा है। बठिंडा में एम्स कब तक बनने के सवाल पर सीएम बादल का कहना था कि यह प्रकरण केंद्र सरकार के पास है।

आम आदमी पार्टी का काम केवल वोटों तक ही सीमित
बठिंडा में एडवांस कैंसर डायग्नोस्टिक ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : amarujala
उधर, मानसा में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का काम केवल वोटों तक ही सीमित है। इन्हें न तो ईश्वर याद आता है और न ही किसी धार्मिक ग्रंथ के सम्मान की परवाह है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पार्टी है, जिससे पंजाब और देश के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
धार्मिक ग्रंथ लोगों की भावनाओं से जुड़े हुए हैं। आप कभी धर्म ग्रंथ की बेअदबी करती है तो कभी अपने झूठे वादों के लिए श्री दरबार साहिब जैसे पवित्र स्थान की तस्वीर पर झाड़ू की फोटो लगाती है। स्वर्ण मंदिर के साथ विश्व भर के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं, लेकिन आप ने उन्हें गहरी ठेस पहुंचाई है।
वहीं, संगरूर में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी पंजाब के नौजवानों को नशेड़ी कह कर बदनाम कर रही हैं। विधानसभा चुनाव में लोग इन्हें नकार देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में 25 लाख नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि दो साल में उनकी सरकार ने दिल्ली में कितने नौजवानों को नौकरी दी है।

कोर्ट में एसवाईएल मामला, सरकार कुछ नहीं कर सकती
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम
- फोटो : अमर उजाला
एसवाईएल खत्म नहीं होने की स्थिति में एक सप्ताह के बाद प्रतिपक्ष के पूर्व नेता सुनील जाखड़ द्वारा मरण व्रत पर बैठने की घोषणा के सवाल पर बादल का जवाब था कि जाखड़ तजुर्बेकार नेता हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसमें राज्य सरकार क्या कर सकती हैं। जब इंदिरा गांधी ने एसवाईएल की शुरुआत की थी, तब अकाली विरोध करते हुए जेल गए थे और कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटी थी। पानी पर ही पंजाब की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है। अगर पंजाब के पास पर्याप्त पानी होगा तो इसे किसान के साथ आढ़ती, स्पिनिंग मिल, जिनिंग फैक्ट्रियों सहित अन्य धंधों को फायदा मिलेगा।
-------------------------------
आशीष की माफी से नहीं होगी भरपाई
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि आप नेता अशीष खेतान की ओर से मांगी गई माफी अब कोई मायने नहीं रखती। क्योंकि उन्होेंने जो सिख कौम की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर नुकसान किया है, उसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।

कैप्टन बोले, आग से न खेले आप
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चेतावनी दी है कि आम आदमी पार्टी आग से न खेले। आप पंजाब के इतिहास से वाकिफ नहीं है। कैप्टन ने पंजाब की जनता से वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर पंजाब की चमक फिर से बहाल कराई जाएगी। वह वीरवार को दाना मंडी में पार्टी वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कैप्टन ने साफ किया कि 2017 उनका अंतिम विधानसभा चुनाव होगा।
-----------------------------------------------------------
केजरीवाल माफी मांगे, तो करेंगे विचार
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र विवाद में एफआईआर दर्ज कराने वाली ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने इस मुद्दे पर सियासी पार्टियों पर फ्रेंडली मैच खेलने का आरोप लगाया। करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने पुलिस को आशीष खेतान के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। मोहम्मद ने कहा कि मेनीफेस्टो पर श्री हरमंदिर साहिब की फोटो जानबूझकर प्रकाशित की गई है और इसमें सिर्फ आशीष खेतान के माफी मांगने से कुछ नहीं होगा। पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल माफी मांगे, तो उस पर विचार किया जाएगा।