सीएम ने जताई पंजाब पर बड़े हमले की आशंका, बोले- शांति मेरी प्राथमिकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि छठी बार सीएम बनने पर उनकी प्राथमिकता पंजाब में शांति बनाए रखने की होगी क्योंकि कुछ ताकतें पंजाब पर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं।
बादल वीरवार को अकाली प्रत्याशी गोबिंद सिंह लोंगोवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान बादल ने कहा कि पंजाब विरोधी कुछ ताकतें (जिन्होंने पहले भी पंजाब में कहर बरपाया था) अन्य शरारती तत्वों के साथ दोस्ती करके पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं।
डेरा सिरसा के समर्थन देने पर उन्होंने कहा कि कोई भी समर्थन दे, इसका स्वागत है। एक सवाल के उत्तर में बादल ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी ज्यादा खुशी नहीं मनाई और न ही ज्यादा गम मनाया है। सिर्फ अपने कर्तव्यों को प्रति गंभीर रहता हूं। बादल ने दावा किया कि दो तिहाई बहुमत से गठबंधन फिर से सरकार बनाएगा।
'सिद्दू ने सियासी पिता और मां को खंजर मारा'
अकाली-भाजपा उम्मीदवार दिलराज सिंह भूंदड़ के प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस और आप के साथ-साथ चुनाव कमीशन पर भी निशाना साधा। मौड़ मंडी बम ब्लास्ट पर बादल ने कहा कि अब सारा प्रशासन चुनाव कमीशन के अधीन है।
पंजाब में चुनाव कमीशन की हुकूमत है, जिस कारण ऐसे बम धमाके होने लगे हैं। अकाली-भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान कोई ऐसी घटना नहीं घटी।
बादल ने कहा कि एसवाईएल कांग्रेस की देन है। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब में कब्जा करना चाहती है, लेकिन पंजाब वासियों ने कभी लुटेरों को पंजाब में घुसने नहीं दिया।
वह आप को स्वीकार नहीं करेंगे। नवजोत सिद्धू के बारे में बादल ने कहा कि वह अरुण जेटली को अपने सियासी पिता और भाजपा को अपनी मां कहता था लेकिन सिद्धू ने दोनों की पीठ पर खंजर मारा है। उन्होंने सिद्धू को दलबदलू बताते कहा कि मै एक और ही खड़ा हूं जिस कारण पंजाब का पांच बार मुख्यमंत्री बना हूं