फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi to Arrive in Delhi Amidst Punjab Congress Crisis

Modi-Channi Meeting: सीएम चन्नी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, तीनों कृषि कानून वापस लेने की उठाई मांग

Fri, 01 Oct 2021 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 05:29 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस का संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है। दो दिन में सियासी ड्रामे के बाद गुरुवार रात नवजोत सिद्धू मान गए वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह अब पूरी तरह उखड़ गए हैं। जहां कैप्टन अपनी नई पार्टी बनाने की अटकलों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं वहीं सिद्धू अपनी ही सरकार को घेरने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच सीएम चन्नी आज पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। 

विज्ञापन
Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi to Arrive in Delhi Amidst Punjab Congress Crisis
PM Modi CM Channi meeting - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मचे तूफान के बीच राज्य के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। पीएम आवास पर दोनों के बीच मुलाकात करीब एक घंटे चली। मुलाकात के बाद सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी से कई मुद्दों पर लंबी बातचीत चली। उनके साथ अच्छे माहौल में बात हुई। मैंने उनसे तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों से सरकार को फिर से बात करनी चाहिए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही सीएम चन्नी ने कहा कि फसल खरीद को लेकर भी पीएम मोदी से बात हुई। उनके सामने धान की खरीद तुरंत शुरू करने की मांग उठाई गई। सरकार ने इसकी तारीख 10 अक्तूबर तय की है लेकिन पंजाब में 1 अक्तूबर से ही खरीद शुरू हो जाती है। मैंने उनसे तुरंत धान की खरीद शुरू करने की मांग उठाई। मैंने पीएम मोदी से यह अपील भी की कि कोविड-19 महामारी के कारण बंद हुए करतारपुर कॉरिडोर को जल्द से जल्द खोला जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 30 दिन की मोहलत: डिप्टी सीएम रंधावा की अपील पर किसानों का बड़ा फैसला, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले गुरुवार रात को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे और नाराजगी का मसला हल कर लिया गया। पंजाब भवन में तीन घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक में हाईकमान के पर्यवेक्षक हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अहम भूमिका निभाई।



तीन सदस्यीय कमेटी के गठन पर माने सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू तीन सदस्यीय कमेटी के गठन पर सहमत हो गए हैं और उनके इस्तीफे को हाईकमान ने नामंजूर कर दिया है। इस तरह सिद्धू अब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान बने रहेंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी और किसी नेता की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ लेकिन पता चला है कि विवाद इस मुकाम पर आकर हल हुआ कि मुख्यमंत्री चन्नी ने अधिकारियों को हटाने की सिद्धू की मांग को यह कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया कि भविष्य में इस तरह के मामलों में सिद्धू की भी राय ली जाएगी। 

हरीश चौधरी बन सकते हैं पंजाब के प्रभारी
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत के निवेदन को आखिरकार सुन लिया है। उत्तराखंड चुनाव को देखते हुए पार्टी ने हरीश रावत को पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करके उत्तराखंड में काम संभालने का फैसला किया है। वहीं रावत के स्थान पर हरीश चौधरी को पंजाब मामलों का प्रभारी बनाने की भी चर्चा है। इस संबंध में पार्टी हाईकमान द्वारा जल्द ही घोषणा भी की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed