{"_id":"5d3cd7e48ebc3e6cd9047309","slug":"punjab-chief-minister-cancels-dress-code-order-of-fazilka-deputy-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी का फरमान-पुरुष टी-शर्ट में, महिलाएं बिना दुपट्टा ऑफिस न आएं, सीएम ने किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी का फरमान-पुरुष टी-शर्ट में, महिलाएं बिना दुपट्टा ऑफिस न आएं, सीएम ने किया रद्द
Sun, 28 Jul 2019 06:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार रात फाजिल्का उपायुक्त कार्यालय द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए पोशाक निर्धारण संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय ने अपने कर्मचारियों को इस निर्देश का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री सिंह ने यह कहते हुए इस आदेश को रद्द कर दिया कि सरकारी कार्यालय में ड्रेस कोड लागू करना बेहतर विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालय का अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ और विकल्प तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड नहीं है और इसलिए यह तर्कपूर्ण नहीं होगा कि किसी जिला कार्यालय के कर्मियों से यह आशा की जाए कि वे ड्रेस कोड का पालन करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फाजिल्का के उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कार्यालय के समय में पुरुष कर्मियों के टी-शर्ट पहनने पर भी रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि वे कर्मचारी यूनियन के अनुरोध को आगे कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजें। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त कार्यालय से शुक्रवार को जारी किये गये आदेश में कहा गया था, ‘फाजिल्का के उपायुक्त के संज्ञान में आया है कि पुरुष कर्मचारी टी-शर्ट में कार्यालय आते हैं और महिला कर्मी बिना दुपट्टा कार्यालय आती हैं।’’
कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया था, ‘ निर्देश दिया जा रहा है कि कोई भी पुरुष कर्मी टी-शर्ट पहनकर कार्यालय नही आए और कोई भी महिला कर्मी बिना दुपट्टा के कार्यालय नहीं आए।’ यह नियम 28 जुलाई से लागू होना तय किया गया था।