{"_id":"6270ee294730502de4553b73","slug":"punjab-chief-minister-bhagwant-mann-said-that-there-is-no-place-for-hate-mongers-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला: भगवंत मान की दो टूक-पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती, यहां नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेरकोटला: भगवंत मान की दो टूक-पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती, यहां नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं
Tue, 03 May 2022 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 02:55 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को लूटने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा और विकास कार्यों और स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
मालेरकोटला में सभा को संबोधित करते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य की अमन-शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे समाज विरोधी तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी बीजा जा सकता है परंतु नफरत के बीज नहीं। राज्य के लोगों में मजबूत सामाजिक सांझ को कमजोर करने की कोशिशों में शामिल किसी भी व्यक्ति को सरकार नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
मान ने कहा कि पंजाब की सामाजिक बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। हम भाईचारे में रहते हैं और नफरत फैलाने वालों को यहां कोई जगह नहीं मिलती। पंजाब गुरुओं, पीर, फकीरों, कवियों और शहीदों की भूमि है, यहां नफरत के बीज नहीं खिलते हैं।
विज्ञापन
ईद-उल-फितर के मौके पर मालेर कोटला की ईदगाह में नमाज अदा करने के मौके पर शिरकत करने के बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईद पवित्र त्योहार भाईचारक सांझ, शांति और सद्भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने मालेर कोटला को सिर्फ जिले का दर्जा दिया था परंतु इसे सही अर्थों में जिला बनाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
वह मालेर कोटला की जरूरतों से अच्छी तरह अवगत हैं और जिले में शिक्षा और सेहत के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान की तरफ से उठाई मांगों को स्वीकारते हुए भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि इस ऐतिहासिक शहर को तब तक फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी जब तक समूचे विकास कार्य मुकम्मल नहीं हो जाते।
उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने 46 दिनों के दौरान युवाओं के लिए रोजगार के बड़े मौके पैदा करने के साथ साफ-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के लिए उनकी सरकार की पहलकदमियों को देखा है। इस दौरान जहां भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है, वहीं सरकारी जमीनों को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाने के लिए सफल मुहिम चलाई गई है।
उनकी सरकार राज्य के लोगों के साथ किए सभी वादों को पूरा कर रही है और उनकी कैबिनेट ने पहले ही अलग-अलग सरकारी विभागों में खाली पड़े 26,454 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने पूर्व विधायकों को सिर्फ एक ही पेंशन देने के लिए एक्ट में संशोधन करने की मंजूरी दी। आप सरकार सरकारी खजाने में से एक-एक पैसा लोगों की भलाई के लिए खर्च करने के लिए वचनबद्ध है।