फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet will be expanded todayMLA Arora will take oath as minister

Chandigarh News: पंजाब मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, विधायक अरोड़ लेंगे मंत्री पद की शपथ

Wed, 02 Jul 2025 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab cabinet will be expanded todayMLA Arora will take oath as minister
-मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल संभव, अरोड़ा को मिल सकते अहम विभाग
विज्ञापन

-आप सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवां फेरबदल
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में वीरवार को विस्तार होगा। आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम हलके से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा वीरवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। अरोड़ा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। पहले पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया गया था।
पंजाब राजभवन के अनुसार दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल के दौरान सातवां फेरबदल होगा। इससे पहले भी क्षेत्रीय समीकरणों और पार्टी प्रदर्शन के आधार पर बदलाव किए गए थे। अरोड़ा का मंत्री बनना पहले से ही तय था। चुनाव प्रचार के दौरान आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। साथ ही पिछले सप्ताह सीएम मान ने भी साफ कर दिया था कि अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, मंत्रिमंडल में और चेहरों को शामिल करने के सवाल पर मान ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। आप मंत्रिमंडल में अभी दो पद खाली है, क्योंकि पंजाब सरकार में 18 मंत्री हो सकते हैं। संजीव अरोड़ा इससे पहले राज्यसभा सदस्य थे। विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। चर्चा है कि पार्टी उनको कोई बड़ा विभाग सौंप सकती है। उन्होंने उद्योग जैसा अहम विभाग दिया जा सकता है। फिलहाल यह विभाग तरुणप्रीत सौंद के पास है।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल में एक और चेहरे को शामिल करने की भी चर्चा थी, लेकिन अब उसकी संभावनाएं कम लग रही हैं। अमृतसर जिले से पहले डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर मंत्री थे, लेकिन बाद में उनको हटा दिया था। उनकी वापसी और विधायक बुद्धराम को भी मंत्री बनाने की चर्चा चल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed