{"_id":"615b574d8ebc3e625240e197","slug":"punjab-cabinet-pays-tribute-to-farmers-who-lost-their-lives-in-lakhimpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कैबिनेट बैठक: दो मिनट मौन रख लखीमपुर में जान गंवाने वाले किसानों की दी श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कैबिनेट बैठक: दो मिनट मौन रख लखीमपुर में जान गंवाने वाले किसानों की दी श्रद्धाजंलि
Tue, 05 Oct 2021 01:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:12 AM IST
सार
सोमवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के लखमीरपुर खीरी में तीन अक्तूबर को घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवा चुके किसानों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके साथ ही बैठक अन्य किसी कामकाज के बिना समाप्त हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित मंत्रियों और अधिकारियों ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और संकट की घड़ी में पारिवारिक सदस्यों को अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करने की अरदास की। इस दौरान मंत्रिमंडल ने अफसोस जाहिर किया कि कृषि कानूनों के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते अन्नदाताओं की जान चली गई।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से अपील की गई कि इसके पीछे असली दोषियों के चेहरों को बेनकाब किया जाए। साथ ही मंत्रिमंडल ने कृषि कानूनों की तत्काल समीक्षा करने और इन्हें रद्द करने की जरूरत को दोहराते हुए कहा कि इनके कारण ही किसानों में रोष पैदा हुआ है और यही कानून टाले जा सकने वाले इस जानी नुकसान की जड़ हैं।